Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में 160 प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” में, अंकित आनंद ने राज्यपाल-सीएम को पत्र लिख मांगा हस्तक्षेप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड में 160 प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” में, अंकित आनंद ने राज्यपाल-सीएम को पत्र लिख मांगा हस्तक्षेप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में 160 प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” में, अंकित आनंद ने राज्यपाल-सीएम को पत्र लिख मांगा हस्तक्षेप

    60 JAS, 12 IAS एवं करीब 100 पुलिस उपाधीक्षक अब भी पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिना कार्य लिए करोड़ों रुपये वेतन भुगतान पर हो रहे खर्च

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची/जमशेदपुर: झारखंड में बड़ी संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को लंबे समय से “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” में रखे जाने का मामला अब लोकभवन एवं मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं व्हिसल ब्लोअर अंकित आनंद ने महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस पूरे मामले में अविलंब हस्तक्षेप करने, उच्चस्तरीय समीक्षा कराने तथा जवाबदेही तय करने की मांग की है।

    ईमेल द्वारा प्रेषित अपने पत्र में अंकित आनंद ने कहा है कि राज्य में लगभग 72 प्रशासनिक अधिकारी, जिनमें 60 झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) एवं 12 IAS अधिकारी शामिल हैं, लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं। इसके अलावा करीब 100 पुलिस उपाधीक्षक (DSP Rank Officers) भी अब तक प्रतिनियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि विभिन्न जिलों एवं विभागों में महत्वपूर्ण पद रिक्त होने के बावजूद बड़ी संख्या में अधिकारियों को बिना दायित्व के रखा गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है।

    भाजपा नेता अंकित आनंद ने इसे गंभीर प्रशासनिक शिथिलता, वित्तीय कुप्रबंधन एवं सरकारी मानव संसाधनों के समुचित उपयोग में विफलता बताया है। उन्होंने कहा कि बिना कार्य लिए अधिकारियों को वेतन भुगतान किया जाना Taxpayers’ Money के अनुचित उपयोग का मामला है। पत्र में दावा किया गया है कि ऐसे अधिकारियों पर प्रतिवर्ष लगभग 25 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च हो रही है।

    उन्होंने झारखंड वित्त विभाग के संकल्प संख्या-1337/वि, दिनांक 20.05.2022 की कंडिका-6 का भी उल्लेख किया है, जिसमें किसी भी अधिकारी को एक माह से अधिक समय तक “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” में नहीं रखने का प्रावधान बताया गया है। अंकित आनंद ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से रिक्त पदों पर शीघ्र पदस्थापन, पूरे मामले की जांच तथा समीक्षा करने की मांग की है।

    अंकित आनंद ने राज्यपाल-सीएम को पत्र लिख मांगा हस्तक्षेप झारखंड में 160 प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री को जेएमएम का पत्र, एक वर्ष तक विदेश यात्राएं और रोड शो स्थगित करने की मांग
    Next Article अस्तित्व के सहयोग से बर्मा माइंस स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    Related Posts

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    June 27, 2026

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.