Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घोड़ाबंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और न्यू ग्वालाडेरा में विद्युतीकरण को लेकर अंकित आनंद ने सौंपा ज्ञापन, उपायुक्त ने संबंधित विभागों को दिया निर्देश
    Breaking News झारखंड राजनीति

    घोड़ाबंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और न्यू ग्वालाडेरा में विद्युतीकरण को लेकर अंकित आनंद ने सौंपा ज्ञापन, उपायुक्त ने संबंधित विभागों को दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *घोड़ाबंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और न्यू ग्वालाडेरा में विद्युतीकरण को लेकर अंकित आनंद ने सौंपा ज्ञापन, उपायुक्त ने संबंधित विभागों को दिया निर्देश*

    ● विद्युत कार्यपालक अभियंता से मिलकर अंकित आनंद ने जल्द पहल का किया आग्रह
    ● सिविल सर्जन ने शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

    घोड़ाबंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और न्यू ग्वालाडेरा में विद्युतीकरण ना होने से स्थानीय लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों को खासा असुविधा झेलनी पड़ती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली कनेक्शन ना होने से पेयजल की भी समस्या होती है। केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी और मरीजों को परेशानी होती है। इस मामले पर जिला उपायुक्त सहित विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता और सिविल सर्जन का ध्यानाकर्षित करते हुए जमशेदपुर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद ने सोमवार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान का आग्रह किया। उन्होंने इससे संबंधित वीडियो और तस्वीरें भी अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर करते हुए जिला प्रशासन का ध्यान खींचने का प्रयास किया। इस मामले में उपायुक्त सूरज कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विद्युतीकरण को लेकर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। वहीं सोमवार को भाजपा नेता अंकित आनंद ने जमशेदपुर डिवीज़न के विद्युत कार्यपालक अभियंता और सिविल सर्जन से मिलकर ज्ञापन सौंपा और जल्द समस्या के निराकरण का निवेदन किया। कार्यपालक अभियंता सुब्रत बैनर्जी ने बताया कि घोड़ाबंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक विद्युतीकरण में लगभग 7.11 लाख रुपये का ख़र्च है। प्राक्कलन राशि के लिए चीफ़ मेडिकल ऑफिसर से पत्राचार हुई है, आवंटन मिलते ही पोल अधिष्ठापन और विद्युतीकरण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दी जायेगी। वहीं न्यू ग्वालाडेरा बस्ती में बाँस और लकड़ी के सहारे झूलते तारों के संबंध में भी कार्यपालक अभियंता ने आश्वस्त किया कि जल्द ही सर्वेक्षण कराकर वहाँ पोल अधिष्ठापित करा दी जायेगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय वारदात को टाली जा सके। इस सापेक्ष्य में एसडीओ (विद्युत) को उन्होंने स्थल निरीक्षण और जल्द एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व जिला उपायुक्त सूरज कुमार से दूरभाष पर संबंधित मामलों में हस्तक्षेप और समाधान का निवेदन किया था। उपायुक्त ने बताया कि विद्युत विभाग को आवंटन मिलते ही विद्युतीकरण कार्य शुरू होगी। वहीं फ़िलहाल पेयजल एवं बिजली की कठिनाई दूर करने को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अविलंब जेनरेटर मरम्मत कराने को निर्देशित किया है। इस मामले में सिविल सर्जन एके लाल से भी भाजपा नेता अंकित आनंद ने बात किया। सिविल सर्जन ने बताया कि विद्युत विभाग से एस्टीमेट प्राप्त है और इस संबंध में शीघ्र समाधान की दिशा में पहल करेंगे। अंकित आनंद में प्रेस में जारी अपने बयान में कहा कि इस मामले को लेकर स्वयं जिला उपायुक्त संवेदनशील हैं और विभागीय अधिकारियों ने भी सकारात्मक आश्वासन मिला है। ऐसे में विद्युतीकरण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा के पर्यटन स्थलों को संवार आजीविका का किया जा रहा सृजन
    Next Article अलविदा दीदी ! जब भी तुम याद आओगी, ये दिल भर आएगा और आंसुओं से छलक जाएंगी ये आंखे

    Related Posts

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.