Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घोड़ाबंधा में 8 माह बाद खुला सरकारी राशन स्टोर, लाभुकों ने किया अंकित आनंद का अभिनंदन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    घोड़ाबंधा में 8 माह बाद खुला सरकारी राशन स्टोर, लाभुकों ने किया अंकित आनंद का अभिनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    घोड़ाबंधा में 8 माह बाद खुला सरकारी राशन स्टोर, लाभुकों ने किया अंकित आनंद का अभिनंदन

    ● अंकित ने उपायुक्त सहित पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार का जताया आभार

    घोड़ाबंधा क्षेत्र में सरकारी जनवितरण प्रणाली स्टोर शुरू होने से लाभुकों को राहत हुई है। बीते आठ महीनों से बंद राशन स्टोर के खुल जाने से 650 से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। महीनों से बंद पड़े सरकारी पीडीएस स्टोर का मामला बीते अक्टूबर माह में बीजेपी नेता अंकित आनंद ने उठाया था। इस माँग पर त्वरित संज्ञान लेकर जिला उपायुक्त सूरज कुमार ने विशेष पदाधिकारी राशननिंग तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। विभागीय कार्रवाई के बाद नये पीडीएस संचालक का चयन कर अनुज्ञप्ति दी गयी। इस प्रक्रिया के तहत विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पिछले दिनों इसकी उद्घाटन हुई थी। गुरुवार से लाभुकों के मध्य अनाज वितरण की शुरुआत हुई। इससे पहले लाभुकों ने महानगर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद का अभिनंदन कर आभार जताया। राशन स्टोर बंद होने से इस क्षेत्र के तीन पंचायतों के 650 से अधिक परिवार सीधे लाभान्वित हुए। घोड़ाबंधा पश्चिम, उत्तरी एवं पूर्वी पंचायतों के निवासी परिवार इसी जनवितरण प्रणाली स्टोर पर खाद्यान्न उठाव के लिए आश्रित थें। बीते वर्ष कोविड संक्रमण के कारण पूर्व स्टोर संचालक की मृत्यु हो जाने के बाद से ही स्टोर का संचालन बंद था। ऐसे में राशन उठाव के लिए लोगों को चार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर लुपुंगडीह स्थित पीडीएस स्टोर से राशन लाना होता था। जाने-आने में लाभुकों को काफ़ी कठिनाई होती थी। अब पंचायत में ही राशन स्टोर दुबारा शुरू हो जाने से लोगों में ख़ुशी है। लाभुकों ने गुरुवार को अंकित आनंद का अभिनंदन कर धन्यवाद ज़ाहिर किया। इस पहल के लिए बीजेपी नेता अंकित आनंद ने डीसी सूरज कुमार सहित विभागीय अधिकारियों के अलावे विशेष रूप से पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिखों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता- रघुवर
    Next Article प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान की उपस्थिति में लोजपा (रामविलास ) की जिला कमिटी का हुआ विस्तार

    Related Posts

    भारत की विविध पहचान बेहतर दुनिया बनाने में योगदान दे सकती है : आरएसएस प्रमुख भागवत

    October 2, 2026

    अराधना मिश्रा उप्र कांग्रेस की नयी अध्यक्ष नियुक्त, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष

    October 2, 2026

    कुकड़ू में टाटा पावर की प्रस्तावित परियोजना ठप

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत की विविध पहचान बेहतर दुनिया बनाने में योगदान दे सकती है : आरएसएस प्रमुख भागवत

    अराधना मिश्रा उप्र कांग्रेस की नयी अध्यक्ष नियुक्त, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष

    कुकड़ू में टाटा पावर की प्रस्तावित परियोजना ठप

    गांधी-शास्त्री जयंती

    गांधी जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित

    अध्यक्ष के स्वागत में चमकाया अतिथि गृह, कर्मचारियों की कॉलोनी बदहाल!

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रक्तदान शिविर में 125 यूनिट रक्त संग्रह

    ज्योति ने 100 मीटर दौड़ में पाया पहला स्थान, प्रिया 200 मीटर में दूसरे स्थान पर

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    गांधी-शास्त्री जयंती पर चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन में स्मृति सभा आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.