Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनीश वर्मा के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    अनीश वर्मा के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनीश वर्मा के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    झारखंड के पलामू में जगुवार के जवान अनीश वर्मा ने ट्रेनिंग के दौरान आत्महत्या कर ली. अनीश को तत्काल इलाज के लिए पलामू के एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अनीश जमशेदपुर के बागबेड़ा का रहने वाला था. इधर साथ में ट्रेनिंग कर रहे जवानों ने जैप 8 मुख्यालय के डीएसपी कुलदीप पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे है. अनीश के साथ ट्रेनिंग कर रहे धर्मेंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे धर्मेंद्र बता रहा है कि अनीश उनके लिए आवाज उठाता रहता था. कैंप में व्यवस्था सही नही रहती थी जिसकी शिकायत वह अक्सर किया करता था. इसी बात को लेकर 13 मार्च को डीएसपी से उसकी झड़प भी हुई थी. बुधवार सुबह उसका शव फंदे से लटका पाया गया. वायरल वीडियो में धर्मेंद्र बता रहा है कि जब सभी ने उसे फंदे से लटकता पाया तो अधिकारियों ने कहा कि इसे मर जाने दो. अनीश को अस्पताल पहुंचाने में भी आधे घंटे लेट हो गया.

     

    दो साल पूर्व हुई थी शादी
    इधर जमशेदपुर स्थित बागबेड़ा में रहने वाले अनीश की मां आशा देवी ने अधिकारियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग कि है. आशा देवी ने बताया कि अनीश को शादी जून 2021 में हुई थी. उसे डेढ़ साल की एक बेटी भी है. अब उसकी मौत के बाद परिजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. साल 2013 में उसने ज्वाइन किया था. उन्होंने बताया कि 2 मार्च को वह एक रात के लिए घर आया था फिर सुबह वापस चला गया. मंगलवार रात को ही थोड़ी देर के लिए वीडियो कॉल पर बात हुई थी पर बात करने के दौरान ऐसा नहीं लगा कि दूसरे दिन उसकी मौत की खबर आएगी. घर से कुछ लोग पलामू के लिए रवाना हो चुके है.

     

    पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की मांग
    परिजनों ने मांग की है कि अनीश के पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफी किया जाए और इसके लिए दंडाधिकारी नियुक्त किया जाए. प्रशासन इसके लिए उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन करे.

     

    संदिग्ध हालत में मिला था जवान का शव
    घटना के संबंध में बताया जाता है कि जवान अनीश वर्मा पिछले कुछ दिनों से पलामू के लेस्लीगंज स्थित जैप-8 के मुख्यालय में स्पेशल ट्रेनिंग कोर्स कर रहा था. बुधवार को जब अन्य जवान जब अनीश वर्मा को ट्रेनिंग के लिए उठाने गये तो उसका शव वहां संदिग्ध हालत में मिला. आनन-फानन में अनीश वर्मा के साथी जवान उसे एमएमसीएच ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद जैप 8 और पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

     

     

    हवालदार मेजर करते थे जवानों को परेशान : एसोसिएशन अध्यक्ष
    झारखंड जगुवार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि जैप-8 के हवलदार और मेजर कमलेश दूबे ट्रेनिंग में आये जवानों को परेशान करते थे. इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाये.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहित्य कुंज राँची का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने मुलाकात की

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.