Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर शहर के भाजपाइयों में आक्रोश,  मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध 
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर शहर के भाजपाइयों में आक्रोश,  मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध 

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर शहर के भाजपाइयों में आक्रोश,  मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध
    ■ भारतीय इतिहास में पहली घटना जहां पीएम को किया गया टारगेट, पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सरकारी तंत्र का बेशर्मी से किया दुरपयोग: रघुवर दास।
    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को पंजाब दौरे के दौरान फिरोजपुर जाते समय सुरक्षा में हुई चूक से भाजपाई आक्रोशित हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में हुई सेंधमारी पर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उबाल है। गुरुवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से लेकर मुख्य गोलचक्कर तक मलाश जुलूस सह जनाक्रोश मार्च निकालकर पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल समेत कई नेतागण शामिल हुए। जिला कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक हाथों में मशाल लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। जनाक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर विरोध दर्ज किया।
    इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पीएम मोदी की सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हए कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जो हुआ ,वो भारतीय इतिहास में पहली बार है। जहां सीधे तौर पर प्रधानमंत्री जैसे पद को निशाना बनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्यक्रम स्थल जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र का इतनी बेशर्मी से कभी भी दुरुपयोग नहीं हुआ, जैसा पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किया।   उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को यह भी बताना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल के रूट की गोपनीय सूचना प्रदर्शनकारियों तक कैसे पहुंची। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के तय रुट पर प्रदर्शनकारियों का इस तरह से जमावड़ा कैसे लग गया। पंजाब पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नही की गयी। उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से भीड़ को इकट्ठा करने वाले व्यक्ति पर भी सवाल उठाया। श्री दास ने पाकिस्तान से सटे मात्र 10 किमी की दूरी पर पीएम मोदी के काफिले को इस तरह से रोके रखने को गंभीर साजिश बताया। उन्होंने मामले पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के खिलाफ नफरत की राजनीति कर रही है। पंजाब के पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस सरकार के इशारे पर प्रधानमंत्री के काफिले के रास्ते में भारी लापरवाही बरतते हुए गंभीर खतरा उत्पन्न कर दिया, जिससे प्रधानमंत्री को बिना किसी कार्यक्रम में शरीक हुए लौटना पड़ा। यह घटना घटिया राजनीति का उदाहरण है। इस घटना की जांच कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को साजिश करार दिया और कहा कि कि पंजाब की कांग्रेस सरकार की बड़ी साजिश असफल हई। उन्होंने कहा कि ऐसे साजिशकर्ता पार्टी को जनता करारा जवाब जरूर देगी।
    मशाल जुलूस के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, नारायण पोद्दार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार समेत मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, अभिमन्यु सिंह, शशि यादव, प्रकाश दुबे, गणेश सरदार, सन्नी संघी, सुमीत कुमार, सौरव कुमार, उपेंद्र गिरी, सुशील शर्मा, अभिषेक डे, शशांक शेखर, मनोज तिवारी, विशु सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव एवं मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, नवजोत सिंह सोहल, उमेश शाह, कंचन दत्ता, इक़बाल सिंह, डिंपल विश्वास, सुशील पांडे, राहुल कुमार, विकास सिंह, अंशुल कुमार, मानेश्वर गौड़, संभल किशोर, सुमित शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनिया गांधी ने पंजाब सरकार को मोहरा बनाकर अपना पल्ला झाड़ा :स्मृति इरानी
    Next Article पटमदा प्रखंड के बांसगड़ गांव में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया कंबल वितरण, बेमौसम बरसात की कड़कती ठंड से ठिठुरते ग्रामीणों को मिली राहत

    Related Posts

    खोदावंदपुर बीआरसी में प्रखण्ड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, गतिविधि आधारित शिक्षा पर जोर

    September 12, 2026

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    September 12, 2026

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खोदावंदपुर बीआरसी में प्रखण्ड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, गतिविधि आधारित शिक्षा पर जोर

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    पटना के आदेशानुसार मंसूरचक में रोगी कल्याण समिति का बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.