Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील प्रबंधन के खिलाफ ठेका सफाई कर्मियों में रोष, गंदगी से कॉलोनी बेहाल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    यूसील प्रबंधन के खिलाफ ठेका सफाई कर्मियों में रोष, गंदगी से कॉलोनी बेहाल

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जादूगोड़ा:यूसील प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर ठेका सफाई कर्मियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। एक ओर मुख्य सड़कों और कॉलोनियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, वहीं दूसरी ओर टेंडर हो जाने के बावजूद ठेका कंपनी को अब तक वर्क ऑर्डर नहीं दिया गया है।

    बताया जा रहा है कि वर्क ऑर्डर नहीं मिलने के कारण यूसील के संपदा विभाग और माइंस के सफाई कर्मियों को बाहरी क्षेत्रों में सफाई कार्य के लिए भेजा जा रहा है, जिससे ठेका मजदूरों में आक्रोश बढ़ गया है। मजदूरों का कहना है कि बाहरी क्षेत्र में काम के दौरान अगर कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

    सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें काम के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। न तो दस्ताने दिए जा रहे हैं और न ही जूते, जिसके कारण कई बार कांच आदि से घायल होने की घटनाएं हो चुकी हैं।

    सफाई कर्मी पकलू बेलदार ने बताया कि उन्हें अब तक ईएल (अर्जित अवकाश) की राशि भी नहीं मिली है। इस संबंध में यूसील अधिकारियों राकेश कुमार और गिरीश गुप्ता से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से सफाई का कार्य कर रहे हैं, लेकिन न वेतन में बढ़ोतरी हुई और न ही स्थायीकरण किया गया।

    मजदूरों का आरोप है कि उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। साथ ही किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

    मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि यूसील प्रबंधन ने जल्द इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

    इधर, क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराने से यूसील कॉलोनी और आसपास के इलाकों में गंदगी फैल गई है, जिससे दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों में भी इसे लेकर भारी नाराजगी है।

    नाराजगी जताने वालों में राजू मुखी, पकलू बेलदार, विष्णु मुखी, बुद्धेश्वर मुखी, कृष्ण मुखी और शिवचरण मुखी समेत कई सफाई कर्मी शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा बना साइबर ठगों का अड्डा, बुजुर्ग महिला से 20 हजार की ठगी
    Next Article ट्रांसजेंडर कानून संशोधन के खिलाफ जमशेदपुर में विरोध, डीसी को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.