Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जातीय आधार पर जनगणना के लिए अनुरोध हेतु माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    जातीय आधार पर जनगणना के लिए अनुरोध हेतु माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जातीय आधार पर जनगणना के लिए अनुरोध हेतु माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा

    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में रविवार को झारखण्ड के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जातीय आधार पर जनगणना के लिए अनुरोध हेतु माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह जी से उनके आवास नई दिल्ली में मुलाकात की। श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गए इस प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार से ज्ञापन के माध्यम से जाति आधारित जनगणना कराए जाने की सिफारिश की है।

    ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि जाति आधारित जनगणना कराए जाने से देश के नीति निर्धारण में कई तरह के फायदे होंगे जिनमें से प्रमुख निम्नवत् है-

    ◆पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने में यह आंकड़े सहायक सिद्ध होंगे

    ◆नीति निर्माताओं को पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के निमित्त बेहतर नीति-निर्धारण एवं क्रियान्वयन में आंकड़े मदद करेंगे

    ◆ये आंकड़े आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विषमताओं को भी उजागर करेंगे एवं तत्पश्चात् लोकतांत्रिक तरीके से इनका समाधान निकाला जा सकेगा।

    ◆संविधान की धारा-340 में भी आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करने के निमित्त आयोग बनाने का प्रावधान है। जातिगत जनगणना से संविधान के इस प्रावधान का भी अनुपालन सुनिश्चित हो सकेगा।

    ◆लक्ष्य आधारित योजनाओं में सुयोग्य लाभुकों को शामिल करने तथा नहीं करने में होने वाली त्रुटियों को कम करने में भी यह सहायक सिद्ध होगा।

    मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले इस शिष्टमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश, कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री आलमगीर आलम, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो, राष्ट्रीय जनता दल के श्री सत्यानंद भोक्ता, माले के श्री विनोद कुमार सिंह, एनसीपी के श्री कमलेश कुमार सिंह, सीपीआई के श्री भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, मासस के श्री अरुण चटर्जी एवं सीपीआई(एम) सुरेश मुंडा शामिल थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार का नया कृषि कानून देश के करोड़ों किसानों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा: कांग्रेस
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.