राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। बयांगबिल पंचायत अंतर्गत कुदादा ग्राम, कुदादा–पोटका रोड पर दिनांक 14 मार्च 2026 को हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में हितकु पंचायत के केड़ों गांव के दो युवाओं की असामयिक मृत्यु हो गई।
घटना के तुरंत बाद जिला मुखिया संघ पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष कान्हु मुर्मू के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए त्वरित सहायता प्रदान की गई। दिनांक 15 मार्च को ही तत्काल ₹70,000/- की सहायता राशि दी गई तथा आज दिनांक 17 मार्च 2026 को ₹50,000/- की अतिरिक्त राशि ग्रामीणों की उपस्थिति में मृतक के परिजनों को सौंपा गया।
इस सराहनीय पहल में तीनों पंचायतों के मुखियाओं का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने एकजुट होकर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
इस अवसर पर
हितकु पंचायत के मुखिया श्री पलटन मुर्मू ,बयांगबिल पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि श्री नीरज सिंह,माझी बाबा,समाजसेवी बुधन मार्डी
श्री मोदी मुर्मू,तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मृतक के परिजन उपस्थित रहे।
साथ ही, संबंधित थाना प्रभारी द्वारा भी पूरे मामले में धैर्यपूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए सहयोग प्रदान किया गया, जो अत्यंत सराहनीय है।
इस पहल के माध्यम से जिला मुखिया संघ ने कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर सामाजिक एकता, संवेदनशीलता और सहयोग की एक मिसाल पेश की है।

