Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शर्मा ने सेंट्रल ट्रांसपोर्ट पर लगाया गंभीर आरोप
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अमित शर्मा ने सेंट्रल ट्रांसपोर्ट पर लगाया गंभीर आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    जमशेदपुर हिंदू जनजागरण मंच के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने आरोप लगाया कि टाटा मोटर्स कंपनी के कर्मचारियों को लाने व ले जाने के लिए प्रतिनियुक्त सेंट्रल ट्रांसपोर्ट कंपनी प्रबंधन एक खास समुदाय विशेष के चालकों को खुश करने में लगा हुआ है. वे आज स्थानीय निर्मल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान श्री शर्मा ने एक ऑडियो क्लिप जारी करते हुए कहा कि इसमे कंपनी के एक ऊंचे ओहदे पर बैठी महिला अधिकारी अपने चालकों द्वारा बकाया वेतन एडवांस के रूप में मांगे जाने पर एक समुदाय विशेष के चालकों को ही भुगतान करने का बात कर रही है.

     

     

     

    उनका यह भी आरोप है कि लखनऊ की इस कंपनी में उक्त महिला कर्मचारी को छोड़कर बाकी सभी कर्मचारी उक्त विशेष समुदाय के हैं, इसलिए वे बहुसंख्यक समुदाय के चालकों की मांग अनसुना कर दे रही है. अमित ने एक अखबार में प्रकाशित खबरों का हवाला देते हुए कहा की गत दिनों लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सेंट्रल ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय तथा कंपनी अधिकारियों के आवास में आयकर विभाग ने छापा मारा था, जिसमें करोड़ों रुपए नगद कई दस्तावेज मिले थे, जिससे आयकर चोरी की बात सामने आई थी. जबकि जमशेदपुर के बहुसंख्यक समुदाय के चालक अपना

     

     

     

     

    वेतन मांगने पर उन्हें सीधे नकार दिया जा रहा है. अमित का कहना है कि सेंट्रल ट्रांसपोर्ट कंपनी की बसें एवं भारी वाहन ऐसे कई क्षेत्रों से गुजरती है, जिस मार्ग से और कोई भी कंपनी की वाहन नही गुजरती. इस आवागमन से सड़क व पुल पुलिया जर्जर हो रही है. बावजूद यह कंपनी उक्त सड़को का मरम्मत करने से भी नकार रही है. चेतावनी देते हुए अमित ने कहा कि अगर सप्ताह भर में सेंट्रल ट्रांसपोर्ट कंपनी अपने बर्ताव और कार्यशैली में सुधार नहीं किया उनके खिलाफ जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा. फिलहाल इस कंपनी की लगभग 150 बसें चलती है जिसके करीब 300 कर्मचारी के अलावा कार्यालय के कर्मचारी भी हैं इससे इसमें अधिकतर कर्मचारी समुदाय विशेष के ही हैं. संवाददाता सम्मेलन में मंच के उपाध्यक्ष श्रवण पासवान महामंत्री सुमित कोषाध्यक्ष रचित जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूल का उद्घाटन जेसीएपीसीपीएल के महाप्रबंधक उज्जवल चक्रवर्ती ने किया
    Next Article तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेला का समापन,25 बच्चे पुरस्कृत

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.