गोलमुरी यातायात थाना द्वारा नो पार्किंग जोन में की गई कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान भी जारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी भूषण कुमार द्वारा गोलमुरी पुलिस लाईन से गोलमुरी चौक होते हुए टिनप्लेट चौक तक मुख्य सड़क पर अवैध रूप से किये गए पार्किंग वाहनों के विरुद्ध लाल पर्ची का तथा एग्रिको चौक और नीलडीह चौक सिग्नल लाइट जम्प करने के विरुद्ध विधिसम्मत अभियान सह जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें आम पब्लिक और ऑटो चालकों को रेड लाइट सिग्नल का अनुपालन करने तथा ज़ेब्रा क्रॉस पर पैदल राहगीरों के लिए प्राथमिकता देने के संबंध में चेतावनी व जागरूक किया गया

