Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक, आंगनबाड़ी केन्द्र प्रत्येक कार्यदिवस को खोलने का निर्देश 
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक, आंगनबाड़ी केन्द्र प्रत्येक कार्यदिवस को खोलने का निर्देश 

    Aman KumarBy Aman KumarJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक, आंगनबाड़ी केन्द्र प्रत्येक कार्यदिवस को खोलने का निर्देश

    सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं की मनमानी पर लगेगी रोक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, विद्युत सुविधा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर और अन्य प्रमुख सेवाओं तथा योजनाओं की समीक्षा की गई । उप विकास आयुक्त द्वारा सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को सख्त निर्देश दिया गया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्र प्रत्येक कार्यदिवस को खुले इसे सुनिश्चित करेंगे । वहीं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल को लेकर प्रत्येक माह में एक बार संचालित ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से किए जाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही लंबित आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका के चयन को यथाशीघ्र ग्रामसभा के माध्यम के किए जाने हेतु निर्देश दिए गए ।

    पोषण ट्रैकर: पोषण ट्रैकर में डुप्लीकेसी को समाप्त करने और चयन प्रक्रिया की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया। सभी आवश्यक डिटेल्स जिला स्तर पर संकलित कर साझा करने को कहा गया।

    पीएम मातृ वंदना योजना के तहत 468 लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर क्लियर करने को कहा गया।  वन स्टॉप सेंटर: वन स्टॉप सेंटर में 06 केआरसी केसों में से 02 केस लंबित पाए गए, जिन्हें शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित योजनाओं की प्रगति में शिथिलता नहीं हो इसे विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करें । निर्धारित समयसीमा में लंबित कार्यों का निपटारा कर गुणवत्तापूर्ण सेवा दी जाए। जिले की विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका व अन्य संबंधित उपस्थित रहे ।

    आंगनबाड़ी केन्द्र प्रत्येक कार्यदिवस को खोलने का निर्देश समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी यातायात थाना द्वारा नो पार्किंग जोन में की गई कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान भी जारी
    Next Article “समाज के नगीने” सम्मान समारोह का आयोजन आज पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं सरलाल ग्रुप की संयुक्त पहल

    Related Posts

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    June 6, 2026

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.