Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल में ओटी का शुभारंभ, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग पूरी तरह से किया गया शिफ्ट
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल में ओटी का शुभारंभ, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग पूरी तरह से किया गया शिफ्ट

    Aman KumarBy Aman KumarJune 16, 2025Updated:June 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल में ओटी का शुभारंभ, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग पूरी तरह से किया गया शिफ्ट

    स्त्री, प्रसूती रोग से जुड़ी चिकित्सा सेवाओं के लिए मरीज नवनिर्मित अस्पताल में ही भर्ती लिए जाएंगे

    नवनर्मित अस्पताल के माध्यम से नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत एमजीएम अस्पताल (डिमना परिसर) के नवनिर्मित भवन में आज ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन और परियोजना निदेशक आईटीडीए के कुशल नेतृत्व में अस्पताल की शिफ्टिंग प्रक्रिया तेजी से पूर्णता की ओर अग्रसर है। इसके तहत स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग को पूरी तरह पुराने अस्पताल से नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।

    उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग के सभी नए एडमिशन इसी भवन में लिए जाएंगे। नए ओटी में दो सफल ऑपरेशन संपन्न हुए, जिनमें एक सामान्य प्रसव और एक सिजेरियन डिलीवरी की गई।

    नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है। यहाँ एनआईसीयू (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई), पीआईसीयू (बाल गहन चिकित्सा इकाई), पीडियाट्रिक वार्ड तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित सभी तरह के चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सुसज्जित एवं सुचारु रूप से चालू की जा रही हैं । अस्पताल के अधीक्षक, उपाधीक्षक एवं प्राचार्य सहित चिकित्सा पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से शिफ्टिंग कार्य पूरा किया जा रहा है।

    इस अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिलेवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के संचालन से मरीजों को एक ही स्थान पर सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिला प्रशासन अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे अब स्त्री, प्रसूती रोग से जुड़ी चिकित्सा सेवाओं के लिए नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल का ही रुख करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article19 को जदयू महिला मोर्चा का सम्मेलन, खीरू महतो भी आयेंगे सरयू राय होंगे मुख्य अतिथि, रेणु पाणिकर होंगी विशिष्ट अतिथि
    Next Article गोलमुरी यातायात थाना द्वारा नो पार्किंग जोन में की गई कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान भी जारी

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.