Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरीःसरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरीःसरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरीःसरयू राय

    बास्केटबॉल जूनियर की चैंपियनशिप जीतने वाली टीम का सम्मान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर का नाम राज्य ही नहीं वरन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। यह सुखदायी है। उन्होंने कहा कि जज्बा, मेहनत और हुनर अगर एक साथ हो तो फिर सफलता मिलनी तय है। कई बार कद में ऊंचे खिलाड़ी को औसत ऊंचाई का खिलाड़ी भी हुनर के बल पर मात दे देता है। हुनर बेहद जरूरी है। इसके साथ ही खेल में कठोर अनुशासन की भी जरूरत होती है। यह अनुशासन ही है जो समाज के किसी भी युवक को खिलाड़ी बना देता है। अनुशासन पर बहुत ध्यान देना होगा। खेल के क्षेत्र में जो आपका गुरु है, वही सही है, आपको यह मान कर चलना चाहिए।

    गौरतलब है कि 26वां जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप साहिबगंज में 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ था। एसोसिएशन की तरफ से भेजे गए लड़के और लड़कियों की टीम ने वहां शानदार परफार्मेंस किया। विजेता टीम के सदस्यों के साथ श्री राय ने परिचय प्राप्त किया और चैंपियनशिप जीतने की बधाई भी दी। श्री राय ने एसोसिएशन के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय कोच, खेलो इंडिया के सदस्य जेपी सिंह की मांग पर वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अपने बारीडीह कार्यालय के दो कमरों का इस्तेमाल करने की रजामंदी दी है। इस मौके पर मानगो नगर निगम के ब्रांड अंबेसडर मुख्तार आलम खान, वरीय बास्केटबॉल खिलाड़ी आसिफ खान आदि भी मौजूद रहे।

    जज्बा मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरीःसरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे का जवाब संतोषजनक नहीं-अजय कुमार
    Next Article पश्चिम एशिया संकट से व्यापार व एमएसएमई पर असर की आशंका – कैट ने वित्त मंत्री से राहत उपाय और टास्क फोर्स के गठन का किया आग्रह सुरेश सोंथालिया

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.