Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले में बाल विवाह के उन्मूलन हेतु जागरूकता के साथ ही सामाजिक सहभागिता बेहद जरूरी – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिले में बाल विवाह के उन्मूलन हेतु जागरूकता के साथ ही सामाजिक सहभागिता बेहद जरूरी – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने समाहरणालय परिसर से बाल विवाह उन्मूलन हेतु “उमंग” कार्यक्रम अंतर्गत नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    जिले में बाल विवाह के उन्मूलन हेतु जागरूकता के साथ ही सामाजिक सहभागिता बेहद जरूरी – उपायुक्त

    आज दिनांक 21.11.2022 को आईसीआरडब्ल्यू एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय, जामताड़ा के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय जामताड़ा परिसर से बाल विवाह उन्मूलन हेतु “उमंग” कार्यक्रम अंतर्गत नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर “उजाले की ओर बिटिया की दौड़ ” अपनी पढ़ाई पूरी करो, अपने सपने को साकार करो संबंधित पंपलेट का विमोचन उपायुक्त, अपर समाहर्ता एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने किया।

    मौके पर उपायुक्त ने नुक्कड़ नाटक टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा आप लोग बेहतर तरीके से अपने अभिनय का प्रदर्शन करते हुए बाल विवाह उन्मूलन हेतु लोगों को जागरूक करें तथा क्षेत्र में अच्छा संदेश दे। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राथमिक और उच्च कक्षाओं में किशोरियों का समय पूर्व विद्यालय छोड़ देना एवं विद्यालय तक पहुंच ही ना पाना बाल विवाह को बढ़ावा देने में मुख्य चिंता के विषय हैं। बाल विवाह के उन्मूलन हेतु सामाजिक सहभागिता भी बहुत जरूरी है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच जानकारी हो एवं किशोरियों का शादी कम उम्र में नहीं हो पाए। शादी का निश्चित उम्र में उसकी शादी हो। वहीं जिले की किशोरियां सशक्त हों और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा पाएं। वहीं उन्होंने टीम को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से महत्वाकांक्षी योजना सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में जागरूकता का प्रसार करेंगे ताकि अधिक से अधिक किशोरी को इस योजना का लाभ मिल सके एवं बच्चियां पढ़ाई की ओर अग्रसर हो सकें।

    वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति सविता कुमारी ने बताया कि जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के विभिन्न स्थानों में “उमंग” कार्यक्रम के माध्यम से 10-18 वर्ष की किशोरियों के साथ लिंग आधारित भेदभाव की समाप्ति एवं समाज मे लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करेगी, ताकि किशोरियों के जीवन कौशल में सुधार आ सके और वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित हों। यह अभियान किशोरियों की शिक्षा प्राप्ति के महत्व और उससे जुड़े उनके जीवन में आने वाले सकारात्मक परिणामों को उल्लेख करेगा और साथ ही बाल विवाह के कुपरिणामों पर भी प्रकाश डालेगा। यह अभियान समुदाय स्तर पर उन सभी लोगों को जागरूक करेगा जो समुदाय तथा परिवार में प्रमुखता से विवाह सम्बंधित निर्णय लेते हैं।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति सविता कुमारी, उमंग कार्यक्रम के संबंधित कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन समस्याओं पर भाजपा सीतारामडेरा मण्डल ने सौंपा जुस्को को ज्ञापन
    Next Article प्रज्ञा केंद्रों द्वारा संचालित सभी सरकारी डिजिटल सेवाओं तथा बैंक सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण

    Related Posts

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.