Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला अनुमंडल के सभी आन्दोलनकारी आये एक मंच पर  मांगो को लेकर सरकार से की किया आग्रह 
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला अनुमंडल के सभी आन्दोलनकारी आये एक मंच पर  मांगो को लेकर सरकार से की किया आग्रह 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला अनुमंडल के सभी आन्दोलनकारी आये एक मंच पर  मांगो को लेकर सरकार से की किया आग्रह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम ज़िले के आन्दोलनकारी साथियों की धालभूमगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी भी उपस्थित रहे। आन्दोलनकारियों ने अपने अधिकारों और सुविधाओं को लेकर सरकार से कई अहम मांगें रखीं।

    बैठक में कहा गया कि—

    सीधी नियुक्ति योजना में जो आन्दोलनकारी जेल गए थे, वे अपने परिजनों को नामित कर नौकरी दिला सकें। मुख्यमंत्री गंभीर स्वास्थ्य बीमा योजना में आन्दोलनकारियों को भी शामिल कर 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा लाभ दिया जाए।

    मृत्यु होने पर आन्दोलनकारी के परिवार को डेथ बेनिफिट मिले।

    20 अप्रैल 2021 से एरियर भुगतान को आन्दोलनकारियों ने अस्वीकार करते हुए मांग की कि वर्ष 2000 से, बल्कि राज्य गठन के दिन से ही पेंशन लागू किया जाए। सेंट्रल जेल रिकॉर्ड (1987–89) में कई आन्दोलनकारियों के नाम दर्ज नहीं हैं, जिससे उन्हें लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। सभी आन्दोलनकारियों को अबुआ आवास योजना में प्राथमिकता दी जाए।

    इस मौके पर कुणाल षाडंगी ने आन्दोलनकारियों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए कहा कि आन्दोलनकारियों की हर जायज़ मांग के साथ सरकार खड़ी है और इन मांगों को लेकर शीघ्र ही राज्य के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त से भी तुरंत वार्ता की।

    उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि दो से तीन दिनों के भीतर सभी आन्दोलनकारियों के खाते में पेंशन राशि पहुँच जाएगी। इस आश्वासन से आन्दोलनकारियों ने राहत की सांस ली। बैठक में घाटशिला अनुमंडल के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में आन्दोलनकारी उपस्थित रहे और अपनी एकजुटता दिखाई।

    घाटशिला अनुमंडल के सभी आन्दोलनकारी आये एक मंच पर  मांगो को लेकर सरकार से की किया आग्रह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाली रात के साये में ईचागढ़ में धड़ल्ले से हो रही अवैध बालू की काली वसूली
    Next Article जमशेदपुर: चाणक्यपुरी में युवती ने खुद को आग लगाई, 80% झुलसी, टाटा अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.