Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी
    Breaking News Headlines कारोबार जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    Aman KumarBy Aman KumarMay 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भारतीय सेना के शौर्य, साहस और वीरता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के दृढ़ नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को शहरवासियों के समक्ष प्रस्तुत करने के उद्देश्य से नागरिक बैनर के तले गुरुवार को आयोजित होने वाले विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेना की शौर्यगाथा को समर्पित तिरंगा यात्रा दोपहर 4 बजे साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर से प्रारंभ होकर बसंत टॉकीज गोलचक्कर के रास्ते नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) तक पहुंचेगी। पूरे मार्ग में भारत के वीर सपूतों के सम्मान में देशभक्ति गीत और नारे गूंजेंगे। तो वहीं, सेना की वीरता को दर्शाती तख्तियां और हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज शहर की अस्मिता और एकता के प्रतीक बनेंगे। तिरंगा यात्रा में किसी भी प्रकार का राजनीतिक प्रतीक या दल विशेष का झंडा, चिन्ह प्रयोग नहीं किया जाएगा। यात्रा में भाग लेने के लिए सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षाविदों, व्यापारियों के साथ-साथ पूर्व सैनिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही, यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी सहित कई गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी और समाजसेवी अपनी गरिमामयी भागीदारी दर्ज कराएंगे। यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

    तिरंगा यात्रा के प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह ने अपील करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों ने जो पराक्रम दिखाया है वह भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो चुका है।

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित
    Next Article बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत 26 अधिकारियों का तबादला

    September 19, 2026

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत 26 अधिकारियों का तबादला

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.