Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » AMU के प्रोफेसर ने दिया देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक प्रेजेंटेशन, बाद में मांगी माफी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    AMU के प्रोफेसर ने दिया देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक प्रेजेंटेशन, बाद में मांगी माफी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अलीगढ़. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस छात्रों को हिंदू देवी देवताओं के बारे में रेप संबंधी पढ़ाई पढ़ाने के मामले में बवाल मच गया. एएमयू की कक्षा में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक प्रेजेंटेशन देने के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र कुमार के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आरोप को काफी गंभीरता से लिया है. प्रोफेसर के खिलाफ जांच बैठा दी गई है. उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है.

    इस मामले के तूल पकड़ने पर एएमयू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तारिक़ मंसूर ने फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस दिया गया था. एएमयू के आरोपी प्रोफेसर जितेंद्र कुमार ने वाइस चांसलर को इस पर जवाबी पत्र लिखकर माफी मांग ली. इसके आद इसे आपत्तिजनक मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया.
    फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार को दिए गए कारण बताओ नोटिस के जवाब में वाइस चांसलर को भेजे पत्र में उन्होंने इस मामले में माफी मांग ली है. उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने द्वारा दिए गए बयान के लिए माफ़ी मांगता हूं. मैंने यौन शोषण से जुड़ी घटनाओं को पौराणिक घटनाओं से जोड़ा है. मैं भविष्य में ऐसा नहीं करूंगा इसका विश्वास दिलाता हूं.’ प्रो जितेंद्र कुमार ने माफी मांगते हुए पत्र में लिखा कि बलात्कार पर कुछ अपमानजनक पौराणिक संदर्भ देने के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं.

    गौरतलब है कि प्रोफेसर द्वारा प्रेजेंटेशन एएमयू के एमबीबीएस छात्रों को विवादित पढ़ाई कराई जा रही थी. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार रेप के पौराणिक संदर्भ पर एक स्लाइड शो के जरिए छात्रों को पढ़ा रहे थे. इस दौरान उन्होंने जो टिप्पणियां की, वह विद्यार्थियों को आपत्तिपूर्ण लगीं. इसके बाद छात्रों ने एएमयू प्रशासन के सामने इसकी शिकायत की, जिसके बाद इस मामले पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगंगा घाट पर पढ़ रहे छात्रों की फोटो बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने शेयर की, कहा- आशा और सपनों की है तस्वीर
    Next Article पश्चिम बंगाल में 10वीं की परीक्षा में स्‍टूडेंट्स ने लिखा- खेला होबे

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.