Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात : राहुल गांधी को हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इंकार, छुट्टियों के बाद आएगा फैसला
    Headlines राजनीति

    गुजरात : राहुल गांधी को हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इंकार, छुट्टियों के बाद आएगा फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अहमदाबाद. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से मंगलवार को बड़ा झटका लगा है. 2019 के मोदी सरनेम मानहानि मामले में हाईकोर्ट ने कोई अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया. राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी. इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और दोष सिद्धि पर रोक लगाने की मांग की थी.
    जस्टिस हेमंत एम प्राच्छक ने उनकी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया. अदालत ने कहा कि फैसला गर्मी की छुट्टियों के बाद सुनाया जाएगा. यानी अब राहुल गांधी को करीब 5 हफ्ते इंतजार करना पड़ेगा. चार जून के बाद अदालत उनकी याचिका पर अपना आदेश सुना सकती है.

     

    वकील ने पढ़ा राहुल गांधी का सावरकर वाला वक्तव्य

    मंगलवार को जस्टिस हेमंत एम प्राच्छक की पीठ के सामने शिकायकर्ता पूर्णेश मोदी की तरफ से वकील निरुपम नानावटी पेश हुए. उन्होंने दलील रखी कि राहुल गांधी कोर्ट ने अयोग्य नहीं ठहराया है. बल्कि वे कानून के तहत अयोग्य हुए हैं. उन्होंने पीठ के सामने उस रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि था कि वे गांधी हैं, सावरकर नहीं जो माफी मांगें. वह सजा, जेल जाने से भी डरने वाले नहीं हैं. यह उनका सार्वजनिक स्टैंड है, लेकिन कोर्ट में अलग स्टैंड है.
    नानावटी ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कुल 12 मामले मानहानि के हैं. वे एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के नेता हैं, जिसने देश पर 40 साल तक शासन किया है. उन्होंने सॉरी भी नहीं कहा, उनकी ओर से कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया. आवेदन को खारिज किया जाना चाहिए.

     

    राहुल की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी ने रखी दलील

    राहुल गांधी की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए थे. उन्होंने मामले में अंतरिम सुरक्षा मांगी. लेकिन जस्टिस प्राच्छक ने राहुल गांधी को अंतरिम सुरक्षा देने से इंकार कर दिया और दोषिसिद्धि पर रोक लगाने की उनकी याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा. कहा कि छुट्टी के बाद फैसला सुनाया जाएगा.

     

    सजा के बाद छिनी थी सांसदी

    सूरत की अदालत ने 23 मार्च राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई थी. इसके बाद उन्हें संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था. इस मामले में शिकायकर्ता सूरत से भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनागा चैतन्य और सामंथा तलाक के बाद नहीं हैं अच्छे दोस्त, एक्टर ने खुद किया खुलासा
    Next Article बिलकिस बानो केस : SC ने केंद्र-राज्य सरकार को लगाई फटकार, दोषियों की रिहाई की फाइलें दिखाने को राजी हुई सरकार

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.