Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कृषि मंत्री विजय सिंहा ने कृषि विभाग का कार्यभार ग्रहण किया
    Breaking News बिहार

    कृषि मंत्री विजय सिंहा ने कृषि विभाग का कार्यभार ग्रहण किया

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पटना : उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री, विजय कुमार सिन्हा द्वारा विकास भवन, नया सचिवालय, पटना अवस्थित कृषि मंत्री के कार्यालय कक्ष में कृषि विभाग का कार्यभार ग्रहण किया गया। कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल पुष्प गुच्छ देकर उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री का स्वागत किया। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि किसानों की खुशहाली सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत दिया जायेगा। किसानों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। साथ ही, किसानों के हित में कार्यान्वित की जा रही सरकार की योजनाओं को समय से जमीन पर उतारा जायेगा। बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है। राज्य की लगभग 76 प्रतिशत आबादी की आजीविका कृषि पर आधारित है। कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। राज्य के जी॰डी॰पी॰ में कृषि क्षेत्र का योगदान लगभग 19 प्रतिशत है। इसलिए बिहार के विकास के लिए कृषि का विकास सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
    उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता राज्य में कृषि के विकास के लिए चलायी जा रही कृषि रोड मैप की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को और भी प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से जमीन पर उतारने का कार्य किया जायेगा। किसानों को समय पर खेती के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद, कीटनाशी, दवा, कृषि यंत्र आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराना। कृषि को एक लाभकारी उद्यम बनाने की दिशा में कार्य किया जायेगा। राज्य के किसानों को उनके फसल उत्पादों के लिए अधिक-से-अधिक मूल्य दिलाने की दिशा में कार्य किया जायेगा ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो। कृषि के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएँ है। विशेषकर फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अधिक-से-अधिक रोजगार के अवसर सृजित किये जा सकते है। इसके लिये प्रभावी कार्यक्रम बनाये जायेंगे। हर खेत के लिए सिंचाई का पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जायेगा।
    श्री सिन्हा ने कहा कि कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के हित में चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बिहार के किसानों को ज्यादा-से-ज्यादा लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार किसानों एवं कृषि विकास के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। किसान सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अभी तक बिहार के 83 लाख से अधिक किसानों को 17 हजार करोड़ की राशि का भुगतान किया गया है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी गयी है।
    इस अवसर पर कृषि निदेशक डाॅ॰ आलोक रंजन घोष, निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र कुमार सहित कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभागलपुर के सैंडिस कॉम्पाउंड में शुरू हुआ 10 दिवसीय खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार
    Next Article मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के समक्ष चुनौतियों की लंबी फेहरिस्त

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.