Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू पर की शर्मनाक बयानबाजी, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने दिया करारा जवाब, कहा- मंत्री के बड़बोलेपन और अक्षमता की भेंट चढ़ा एमजीएम हादसा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमजीएम हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू पर की शर्मनाक बयानबाजी, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने दिया करारा जवाब, कहा- मंत्री के बड़बोलेपन और अक्षमता की भेंट चढ़ा एमजीएम हादसा

    News DeskBy News DeskMay 4, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू पर की शर्मनाक बयानबाजी, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने दिया करारा जवाब, कहा- मंत्री के बड़बोलेपन और अक्षमता की भेंट चढ़ा एमजीएम हादसा

    जमशेदपुर। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एमजीएम अस्पताल हादसे के बाद अपनी संवेदनहीनता और अक्षमता का एक बार फिर से प्रदर्शन किया है। उनके विभाग की अक्षमता और नकारापन के कारण तीन गरीब जिंदगियों के असमय चले जाने से पूरा झारखंड शोक में डूबा है, लेकिन इरफान अंसारी ने इस दुख की घड़ी में भी जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू पर अभद्र और हल्की टिप्पणी कर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पूर्णिमा साहू अस्पताल जब पहुंचीं तो उनके चेहरे पर “केक लगा हुआ था।” इस गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक बयान ने न केवल एक महिला विधायक का अपमान किया है बल्कि उन परिवारों के जख्मों को कुरेदा, जो अपने प्रियजनों को खोने के असहनीय दर्द से गुजर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के इस हरकत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष और पूर्वी विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इरफान अंसारी का यह बयान उनकी ओछी मानसिकता और बेशर्मी का जीता-जागता सबूत है। जब एमजीएम अस्पताल में लापरवाही के चलते मरीजों की जान जा रही थी, तब स्वास्थ्य मंत्री के पास संवेदना व्यक्त करने के बजाय हल्की बयानबाजी करने का समय था। उनकी नाकामी, बड़बोलेपन और लापरवाही ने गरीब मरीजों की जिंदगियां छीन लीं।

    गुंजन यादव ने हेमंत सरकार की नाकामियों को बेनकाब करते हुए कहा कि डिमना में एमजीएम अस्पताल की नई इमारत का निर्माण कार्य पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने शुरू किया था। भूमि अधिग्रहण, फंड आवंटन, प्रशासनिक स्वीकृति और एलएनटी को निर्माण का जिम्मा देने जैसे महत्वपूर्ण कदम उस समय उठाए गए थे। लेकिन चुनाव से पूर्व हेमंत सरकार ने सस्ती वाहवाही और श्रेय लूटने की होड़ में अधूरी इमारत का उद्घाटन कर दिया। आज वह अस्पताल मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। जिसमें ऑक्सीजन प्लांट आज तक नहीं लगा, ब्लड बैंक शिफ्ट नहीं हुआ, और ऑपरेशन थिएटर तक तैयार नहीं है। पानी की कमी, कचरा प्रबंधन की बदहाली और बुनियादी ढांचे का अभाव इस अस्पताल की जमीनी हकीकत है। गुंजन यादव ने तंज कसते हुए कहा कि इरफान अंसारी ने अपने पांच महीने के कार्यकाल में क्या किया? अगर वे अस्पताल की शिफ्टिंग और अस्पताल में सुविधाओं को लेकर जरा भी गंभीर होते, तो शायद यह हादसा न होता और उन मासूम जिंदगियों को बचाया जा सकता था। लेकिन वे तो चेहरा चमकाने और भाजपा के खिलाफ अनावश्यक बयानबाजी में मशगूल हैं।

    गुंजन यादव ने इरफान अंसारी की जवाबदेही पर सवाल करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार ने झारखंड में पांच मेडिकल कॉलेज, देवघर में एम्स और रांची में कैंसर अस्पताल जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना में 84 बीमारियों को शामिल कर 4 लाख रुपये तक का इलाज सुनिश्चित किया गया और 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई। लेकिन हेमंत सरकार ने इस योजना को मात्र चार बीमारियों तक सीमित कर दिया। आज झारखंड के मरीज इलाज के लिए अपनी जमीन और घर बेचने को मजबूर हैं, परंतु मंत्री इरफान अंसारी को यह सब दिखाई नहीं देता है।

    गुंजन यादव ने इरफान अंसारी को कड़े शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि आपकी लापरवाही ने मरीजों की जिंदगियां छीन लीं, और अब आपकी बेशर्मी जनता की संवेदनाओं का मखौल उड़ा रही है। ऑक्सीजन प्लांट, ब्लड बैंक और ऑपरेशन थिएटर जैसी बुनियादी सुविधाओं के बिना अस्पताल चलाना आपकी नाकामी का जीता-जागता सबूत है। पूर्णिमा साहू पर की गई आपकी ओछी टिप्पणी आपकी संवेदनहीनता और महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। गुंजन यादव ने मांग किया कि इरफान अंसारी तत्काल माफी मांगें और एमजीएम हादसे की उच्चस्तरीय जांच करवाकर दोषियों को सजा दें। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से ऐसे नकारा, अक्षम और बड़बोले मंत्री को अपने मंत्रिमंडल से बाहर करने का भी आग्रह किया।

    एमजीएम हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू पर की शर्मनाक बयानबाजी कहा- मंत्री के बड़बोलेपन और अक्षमता की भेंट चढ़ा एमजीएम हादसा पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने दिया करारा जवाब
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्राह्मण के शौर्य और वीरता से ही अखंड विश्व का कल्याण संभव है:कमलकिशोर
    Next Article कृषि मंत्री जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर रैली तैयारी का समीक्षा की

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.