Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्तान में तीन आतंकी हमला, 15 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अफगानिस्तान में तीन आतंकी हमला, 15 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. काबुल में तीन आतंकी हमलों के साथ अफगानिस्तान में एक बार फिर से दहशत का माहौल है. यहां दो बम धमाकों समेत तीन आतंकी हमलों में कुल 15 लोग मारे गए और कई घायल हो गए हैं. हेलमंद प्रांत के लश्कर गाह चेकपोस्ट में घुसकर एक आंतरिक हमले में आठ अफगान पुलिस वालों की हत्या कर दी गई है. इसके अलावा, काबुल के शिया बहुल इलाकों में आतंकी संगठन आइएस के दो मिनी वैनों में किए बम धमाकों में सात लोग मारे गए और कई घायल हो गए हैं.हेलमंद प्रांत की पुलिस के प्रवक्ता मुहम्मद जमान हमदर्द ने बताया कि रविवार को तालिबानी घुसपैठिये ने कलाई बस्त क्षेत्र के लश्कर गाह पुलिस चेकपोस्ट में घुसकर हमला कर दिया. उसने पुलिसकर्मी का भेष धरा हुआ था. इसके बाद तालिबानियों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई.
    इसके अलावा, आतंकी संगठन आइएस ने काबुल के शिया बहुल इलाके में दो मिनी वैनों में स्टिकी बमों से हमला करके खासतौैर पर शियाओं पर ही निशाना साधने की कोशिश की है. इस हमले के बाद फिल्म निर्देशक सहरा करीमी ने ट्वीट करके बताया कि फातिमा मुहम्मदी और तैयाबा मसूबी इस हमले में मारे गए हैं. दोनों अफगान फिल्म संगठन के लिए काम करते थे और बच्चों के लिए कार्टून फिल्म बनाते थे. पश्चिमी काबुल में इस घटनास्थल से दो किमी दूर एक अन्य बम विस्फोट में एक कोरोना मरीज मारा गया और चार अन्य घायल हो गए. यह हमला मुहम्मद अली जिन्ना अस्पताल के सामने हुआ था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article कर्नाटक में पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त को पीट-पीटकर मार डाला, आठ निलंबित

    Related Posts

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    June 29, 2026

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में सोमवार को सरजामदा गुरुद्वारा सिख स्त्री का प्रधान बनने पर सुरजीत कौर और उनकी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर और महासचिव परमजीत कौर ने उन्हें यह सम्मान दिया और आशा व्यक्त की, कि अपना कार्यकाल वह सभी को साथ लेकर निभाएंगी और गुरु घर की सेवा में बढ़ चढ़ कर शामिल होंगी। सरबजीत कौर के साथ नवनीत कौर, जसपाल कौर और मंजीत कौर को भी ओढ़नी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरजामदा गुरुद्वारा के पिछले दिनों मनाए गए स्थापना दिवस के दौरान बीबी रविंद्र कौर अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी थी। इसे लेकर सिख नौजवान सभा के सम्मान को बीबी सरबजीत कौर ने रविंद्र कौर को प्रदान किया। इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    June 29, 2026

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बिहार मद्य निषेध अधिनियम मामले में डॉ. अभिषेक मुंडू को विशेष उत्पाद न्यायालय से बड़ी राहत

    गिरिडीह पुलिस ने लौटाई 211 परिवारों की मुस्कान, विशेष अभियान में बरामद खोए और चोरी हुए मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपे

    हजारीबाग हूल दिवस पर प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश, सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देकर सांसद मनीष जयसवाल को दिया गया पारंपरिक न्योता

    जमशेदपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो से चार आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.