Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहले टी-20 में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर अफगानिस्तान ने रचा इतिहास
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    पहले टी-20 में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर अफगानिस्तान ने रचा इतिहास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. राशिद खान की कप्तानी वाली अफगान टीम ने 3 मैचों की सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया है. अफगानिस्तान ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान ने पहली बार पाकिस्तान को पटखनी दी है. इसके साथ ही मेजबान अफगानिस्तान ने मेहमान पाकिस्तान पर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

     

     

     

    इससे पहले शादाब खान की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. इस सीरीज के लिए टीम के बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, हारिस रउफ और शाहीन शाह अफरीदी को आराम दिया गया है. इस टी20 में पाकिस्तान की ओर से 4 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया. सइम अयूब, तय्यब ताहिर, तेज गेंदबाज जमान खान और एहसानुल्लाह ने इस मैच के जरिए टी20 इंटरनेशल क्रिकेट में कदम रखा. इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भिड़ी थीं जहां तीनों बार पाकिस्तान के हाथ बाजी लगी थी.  पाकिस्तान की पहले बल्लेबाजी का फैसला उस समय गलत साबित हुआ जब 41 के कुल स्कोर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. अफगानिस्तान की गेंदबाजी अटैक के सामने पाकिस्तान के बैटर्स असहाय नजर आए. सइम अयूब (17), तय्यब ताहिर (16), इमाद वसीम (18) और शादाब खान (12) को छोड़कर कोई भी बैटर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. पाकिस्तान की टीम 9 विकेट पर 92 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज फजहलक फारुखी, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी ने एक समान 2-2 विकेट चटकाए.

     

     

     

     

    93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को 45 रन के कुल स्कोर पर 4 झटके लग चुके थे. ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज (16), इब्राहिम जादरान (9), गुलबदिन नैब (शून्य) और करीम जनत ने 7 रन बनाए. इन सबके बीच अनुभवी नबी ने 38 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाकर अफगानिस्तान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. नजीबुल्लाह जादरान ने उनका बखूबी साथ दिया. जादरान ने नाबाद 17 रन बनाए. अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन बनाकर मैच अपने कब्जे में कर लिया. नबी के ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सीरीज का दूसरा टी20 मैच 26 मार्च को खेला जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअरका जैन विश्वविद्यालय: विश्व आप्टोमेट्री दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
    Next Article सनकी शख्स ने चाकू से किया पड़ोसियों पर हमला, चार की मौत, एक घायल

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.