Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विलय समझौता तोड़ने पर ट्विटर ने एलन मस्क पर ठोका मुकदमा
    Breaking News Business Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    विलय समझौता तोड़ने पर ट्विटर ने एलन मस्क पर ठोका मुकदमा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के खिलाफ ट्विटर ने आखिरकार कोर्ट में केस दायर कर दिया है. अमेरिका की डेलावेयर कोर्ट में दाखिल याचिका में मस्क पर 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने की डील की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. कोर्ट से कहा गया है कि मस्क को 54.20 डॉलर प्रति शेयर के पूर्व समझौते पर सौदा पूरा करने का आदेश दिया जाए. इससे पहले, मस्क ने ट्विटर को मुकदमा दायर करने की चुनौती दी थी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये मुकदमा वॉल स्ट्रीट के इतिहास के सबसे बड़े मुकदमों में से एक साबित हो सकता है.ट्विटर ने याचिका में कहा है कि मस्क समझते हैं कि वह जब चाहें अपना मन बदल सकते हैं, कंपनी को बर्बाद कर सकते हैं, उसका संचालन ठप कर सकते हैं, स्टॉकहोल्डर्स की वैल्यू को नष्ट कर सकते हैं, और ये सब करने के बाद अलग हट सकते हैं. दुनिया सबसे रईस व्यक्तियों में शुमार एलन मस्क ने 10 अप्रैल को ट्विटर को खरीदने का ऐलान किया था. उसके बाद पिछले हफ्ते शुक्रवार को उन्होंने डील रद्द करने की घोषणा की थी. मस्क का आरोप था कि ट्विटर ने बार-बार कहे जाने के बावजूद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर उपलब्ध फर्जी और स्पैम अकाउंट्स की जानकारी नहीं दी, जो कि सौदे की शर्तों के खिलाफ है इसलिए वह सौदा तोड़ रहे हैं. हालांकि ट्विटर ने दावा किया है कि उसने विलय समझौते पर मोलभाव के दौरान इस शर्त को हटा दिया था.
    ट्विटर ने याचिका में एलन मस्क के खिलाफ विलय समझौता तोड़ने की लंबी लिस्ट कोर्ट में पेश की है. ट्विटर का कहना था कि उसने मस्क के साथ स्पैम अकाउंट्स को लेकर ज्यादा जानकारी इसलिए शेयर नहीं की थी क्योंकि उसे डर था कि कहीं वह विलय छोड़कर कंपटीशन में कोई दूसरा प्लैटफॉर्म न खड़ा कर दें. ट्विटर ने मस्क पर जनवरी और मार्च के बीच “गुप्त रूप से” कंपनी के शेयरों को खरीदने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने रेग्युलेटर्स को इसकी जानकारी भी नहीं दी. ट्विटर ने पहली बार ये भी बताया कि इस सौदे की घोषणा के बाद उसकी कंपनी छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ गई है.बता दें कि मस्क की कंपनी टेस्ला के स्टॉक की कीमत, ट्विटर डील घोषित होने और रद्द होने के बीच करीब 30 फीसदी घट चुकी है. वहीं मंगलवार को ट्विटर के शेयरों में 4.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई. हालांकि मस्क ने अप्रैल में जब ट्विटर को खरीदने का ऐलान किया था, तब ट्विटर के शेयर 50 डॉलर तक पहुंच गए थे, जो अब 34.6 डॉलर हैं. ट्विटर ने अलग से एक अर्जी देकर कोर्ट से सितंबर के मध्य में चार दिन में सुनवाई करने का अनुरोध किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुंछ में पाकिस्तानी आतंकियों की बड़ी घुसपैठ की कोशिश, सेना ने किया नाकाम
    Next Article कानपुर हिंसा में खुलासा : पत्थरबाजों के लिए 1 हजार रुपए, बम-गोली चलाने वालों के लिए 5 हजार रेट था तय

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    बड़बिल के मटकमबेड़ा उच्च विद्यालय मे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.