Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के अधिवक्ता ,झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल से मिले,मकर संक्रांति पर किया सम्मानित
    Breaking News झारखंड

    जमशेदपुर के अधिवक्ता ,झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल से मिले,मकर संक्रांति पर किया सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के अधिवक्ता ,झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल से मिले,मकर संक्रांति पर किया सम्मानित

    राजेश शुक्ल को राज्य के अधिवक्ताओं का गौरव बताया

    आज मकर सक्रांति के अवसर पर जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल से उनके निवास पर भेट की तथा मकर संक्रांति के अवसर पर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अधिवक्ताओं का नेतृत्व जमशेदपुर लायर्स डिफेन्स के अध्यक्ष श्री परमजीत श्रीवास्तव ने किया ।

    इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल को अधिवक्ताओं की कठिनाइयों से अवगत कराया तथा कोरोना और ओमिक्रोन के इस वैश्विक महामारी में अधिवक्ताओं को हो रही कठिनाइयों से अवगत कराया।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री है ने अधिवक्ताओं से मास्क को हर हाल में पहनने और सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता से ही कोरोना को हराया जा सकता है। न्यायालय परिसर और निजी स्थलों पर भी मास्क अवश्य पहने तथा सामाजिक दूरी का पालन करे।

    इस अवसर पर लायर्स डिफेंस के अध्यक्ष श्री परमजीत श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल राज्य के अधिवक्ताओं के गौरव है और उन्होंने राज्य में अधिवक्ताओं को हर कठिनाई और चुनौतियों में बढ़ चढ़ कर मदद किया है। अधिवक्ता उनको अपना अभिभावक मानते है और मानते रहेंगे। उन पर राज्य के अधिवक्ताओं को गर्व है।

    इस अवसर पर लायर्स डिफेन्स के अध्यक्ष अधिवक्ता श्री परमजीत श्रीवास्तव, रविन्द्र कुमार, निगरानी समिति सदस्य श्री अक्षय झा, जसपाल सिंह, अमित कुमार, विनोद मिश्रा, आशीष दत्ता, विद्युत नंदी, रमेश प्रसाद, चंदन कुमार यादव, चेतन प्रकाश, राजू दास, रीना सिंह, पूनम कुमारी, जगरनाथ शर्मा, सिकन्दर कुमार, सुशील झा, दीपा सिंह, सुधा सिंह, मुन्ना शर्मा, नीरज कुमार आदि अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल से मिलकर सम्मानित किया और मकर संक्रांति पर उन्हें शुभकामनाएं दी। श्री शुक्ल ने सभी का आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक संदर्भ में अनुचित बयानबाजी से बचें नेता
    Next Article हंगामा कर रहे दो नशेड़ी गिरफ्तार

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.