Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ समेत देश के 160 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू, देश में 80 शहरों में परीक्षा केंद्र
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय शिक्षा

    एक्सएलआरआइ समेत देश के 160 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू, देश में 80 शहरों में परीक्षा केंद्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ समेत देश के 160 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू, देश में 80 शहरों में परीक्षा केंद्र

    – 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 100 से 105 प्रश्न पूछे जायेंगे

    एक्सएलआरआइ समेत देश के 160 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाले जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) की परीक्षा आठ जनवरी 2023 को होगी. परीक्षा अॉनलाइन मोड में होगी. इसे लेकर जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

    उक्त नोटिफिकेशन के अनुसार जैट में शामिल होने के लिए 10 अगस्त से लेकर 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन हो सकेगा. साथ ही 20 दिसंबर से एडमिट कार्ड को डाउनलोड भी किया जा सकेगा. इसके एक्सएलआरआइ की अोर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट xatonline.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह एक राष्ट्रीय स्तर की योग्यता परीक्षा है, जो यह MBA/PGDM प्रवेश के लिए सबसे पुरानी और दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा में से एक है. क्या है परीक्षा में शामिल होने की योग्यता

    कोई भी स्नातक जैट में शामिल हो सकता है. अगर कोई उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या डिम्ड यूनिवर्सिटी में स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है, अौर उनका रिजल्ट 10 जून 2023 तक जारी हो जायेगा तो वह भी इसमें शामिल हो सकेगा.

     

    परीक्षा के पैटर्न में किसी प्रकार की कोई बदलाव नहीं
    परीक्षा के पैटर्न में फिलहाल किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है. परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी होगा. प्रश्नों की संख्या साल दर साल बदलती रहती है. प्रत्येक खंड में लगभग 22-30 प्रश्न होंगे और सामान्य ज्ञान सहित प्रश्नों की कुल संख्या 100-105 से अधिक नहीं होगी. कटऑफ में जीके के स्कोर को शामिल नहीं किया जायेगा. लिखित परीक्षा में पास होने वाले को जीडी-पीआइ में शामिल होने के लिए कॉल किया जायेगा.

    महत्वपूर्ण तिथियां
    परीक्षा तिथि – 08 जनवरी 2023
    रजिस्ट्रेशन 10 अगस्त 2022 से शुरू होगा
    रजिस्ट्रेशन 30 नवंबर 2022 को समाप्त होगा
    जैट एडमिट कार्ड डाउनलोड – 20 दिसंबर के बाद
    रजिस्ट्रेशन फीस : 2000 रुपये

    इन कोर्स में होगा दाखिला
    1. बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम (बीएम)
    2. ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट प्रोग्राम (एचआरएम)
    3. जेनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (जीएमपी)
    4. फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (एफपीएम)
    5. एक्सएलआरआई-रटगर्स डबल मास्टर्स प्रोग्राम
    —
    कैसे करें आवेदन
    1. खुद को पंजीकृत करें
    2. ईमेल आईडी सत्यापित करें
    3. जैट आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें
    4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
    5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
    6. अपना आवेदन पत्र जमा करें
    —-
    क्या पूछे जायेंगे
    1. वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रिजनिंग
    2. डिसीजन मेकिंग
    3. क्वांटेटिव एप्टीट्यूड एंड डाटा इंटरप्रेटेशन
    4. जेनरल नॉलेज
    —

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.