Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर थाना कर्मियों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया
    Breaking News जमशेदपुर संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    आदित्यपुर थाना कर्मियों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया

    News DeskBy News DeskMarch 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला : आपात स्थिति में यदि किसी व्यक्ति को सीपीआर कैसे दें इसको लेकर आरोग्यम अस्पताल, रोटरी क्लब और एनेस्थीसिया सोसायटी जमशेदपुर की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. साथ ही पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. शनिवार को आरोग्यं अस्पताल की ओर से आदित्यपुर थाना कर्मियों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया. एनेस्थीसिया विभाग की चिकित्सक डॉ प्रीति एवं उनकी टीम ने पुलिसकर्मियों को इसका प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण पाकर पुलिसकर्मियों के चेहरे पर खुशी के भाव देखे गए. आपको बता दें कि अक्सर किसी बड़े हादसे, जिम, खेलकूद, मैराथन या अगलगी के दौरान लोगों को हर्ट अटैक आ जाता है. थोड़ी देर के लिए लोगों की सांसें थम सी जाती है. ऐसे में यदि एम्बुलेंस पहुंचने तक मरीज को सीपीआर दिया जाए तो उसकी जान बचने की संभावना रहती है. सीपीआर यदि सही से रोगी को मिल गया तो रोगी दुबारा उठकर खड़ा हो सकता है. इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए. इसी उद्देश्य से आरोग्यम अस्पताल द्वारा सिविल सोसाइटी के लोगों को सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. आरोग्यम अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग की डॉक्टर प्रीति ने बताया कि आपात स्थिति में 1 घंटे तक सीपीआर देकर लोगों को बचाया जा सकता है. बशर्ते सीपीआर देने की जानकारी लोगों को होनी चाहिए. वहीं थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी को सीपीआर देने की जानकारी होनी चाहिए. खासकर थाना कर्मियों को जरूर इसका ज्ञान होना चाहिए ताकि समय पर लोगों को सीपीआर देकर उनकी जान बचाई जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरतन टाटा की याद में जुबिली पार्क में 50 फीट की रंगोली
    Next Article टंडवा के उड़सू में एक टायर दुकान में लगी भीषण आग

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.