Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रक्तदान-महादान के संदेश के साथ आधुनिक पावर ने संस्थापक को दी सच्ची श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रक्तदान-महादान के संदेश के साथ आधुनिक पावर ने संस्थापक को दी सच्ची श्रद्धांजलि

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रक्तदान-महादान के संदेश के साथ आधुनिक पावर ने संस्थापक को दी सच्ची श्रद्धांजलि

    संस्थापक दिवस पर 77 यूनिट रक्तदान, ग्रामीणों और कर्मचारियों ने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति दिखाई सक्रिय भागीदारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला जिला के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादक कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) में आधुनिक ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय महादेव प्रसाद अग्रवाल की 100वीं जयंती पर कंपनी परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर ने समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवीयता का संदेश दिया।

    शुक्रवार को संस्थापक दिवस के इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 77 यूनिट रक्त संग्रह कर कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों ने संस्थापक के आदर्शों को साकार रूप दिया।

    ‘रक्तदान – महादान’ के प्रेरक संदेश के साथ आयोजित इस पहल का उद्देश्य था संस्थापक की मानवीय सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता को कर्म में उतारना। रक्तदान शिविर का आयोजन कंपनी ने वोलेंटियर ब्लड डोनर एसोसिएशन और जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से कंपनी के स्वास्थ्य केंद्र ‘जीवनदायिनी’ में किया।

    कार्यक्रम में स्थानीय गांवों पिंड्राबेड़ा, रामजीवनपुर, बड़ाहरिहरपुर, श्रीरामपुर, छोटाहरिहरपुर और पदमपुर के ग्रामीणों के साथ-साथ कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनी के एक कर्मचारी राहुल कुमार ने लगातार तीसरे वर्ष शिविर में सर्वप्रथम रक्तदान कर एक प्रेरक परंपरा कायम की।

    इस अवसर पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह अवसर केवल एक स्वास्थ्य पहल नहीं बल्कि मानवता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। किसी भी संस्था की सच्ची पहचान उसके उत्पाद या सेवाओं से नहीं, बल्कि उसके सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों से होती है। आज का रक्तदान शिविर उसी भावना को दर्शाता है।

    कंपनी के सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा ने सभी आगंतुकों और सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया जिनकी सक्रिय भूमिका से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इससे पूर्व, संस्थापक दिवस के अवसर पर कंपनी परिसर स्थित संस्थापक की प्रतिमा पर कर्मचारियों और अधिकारियों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनके बताए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने का सं.कल्प लिया।

    रक्तदान-महादान के संदेश के साथ आधुनिक पावर ने संस्थापक को दी सच्ची श्रद्धांजलि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुलाबी ठंड की दस्तक से मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, IMD का ताजा अपडेट
    Next Article तैलिक साहू महासभा ने छठ व्रतधारियों के बीच बांटी निःशुल्क लौकी

    Related Posts

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    भारत की बड़ी सफलता, ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सैन्य शक्ति मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.