लेखक: बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आज बेगूसराय पहुंचे हैं जहां वह बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अभिनेता सोनू सूद के रूप में भ्रमण कर पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी कर रहे हैं तथा उनके सुख-दुख की जानकारी भी ले रहे हैं।
साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि बिहार के कई जिले ऐसे हैं जो अभी बाढ़ प्रभावित हैं । हालांकि जलस्तर में कमी होने के बावजूद लोगों की समस्याएं अभी बरकरार हैं। उन्होंने कहा कि बिहार उनके रग रग में बसा है साथ ही साथ बिहार के लोग पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विकास में सहयोगी बनते हैं एवं करी मेहनत कर अपने परिवार का भी पालन करते हैं।
बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अभिनेता सोनू सूद की पहल
तो हर लोगों का दायित्व बनता है कि आज अगर बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी है तो यथासंभव मदद की जाए। उन्होंने कहा की बिहार में जब-जब आपदा की स्थिति आएगी सोनू सूद लगातार पीड़ित लोगों के बीच खड़े मिलेंगे और यथासंभव मदद के साथ-साथ उनके सुख-दुख में भागीदार भी बनेंगे।
साथ ही साथ उन्होंने बिहार सरकार से भी अपील की है की बाढ़ का स्थाई निदान के लिए सरकार चिंता भी कर रही है लेकिन कारगर कदम उठाने की आवश्यकता है जिससे यह आपदा का स्थाई निदान निकल सके और लोग सुकून की जिंदगी जी सके ।
उन्होंने वादा किया कि जिस तरह बिहार के लोग उनसे लगातार जुड़ते जा रहे हैं तो बिहार के लिए भी उनका कुछ ना कुछ दायित्व बनता है और जब-जब आपदा की स्थिति आएगी सोनू सूद बिहार के लोगों के साथ खड़े मिलेंगे। आप अधिक जानकारी के लिए National Disaster Management Authority की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
