Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पलामू में सिटी मैनेजर और सर्वेयर को एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा, पीएम आवास योजना के लाभुक से ले रहे थे रिश्वत
    Breaking News झारखंड

    पलामू में सिटी मैनेजर और सर्वेयर को एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा, पीएम आवास योजना के लाभुक से ले रहे थे रिश्वत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पलामू में सिटी मैनेजर और सर्वेयर को एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा, पीएम आवास योजना के लाभुक से ले रहे थे रिश्वत

    पलामू: प्रमंडलीय भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम ने घूस लेने के आरोप में मेदिनीनगर नगर निगम के सिटी मैनेजर और सर्वेयर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम दोनों को साथ ले गई है और पूछताछ कर रही है. सिटी मैनेजर और सर्वेयर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक एजाजुल अंसारी से चार हजार घूस लेने का आरोप है.

     

     

    दरसल मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के लाभुक एजाजुल अंसारी को आवास योजना स्वीकृत हुई थी. आवास योजना में तीसरे किस्त के भुगतान के लिए सिटी मैनेजर और सर्वेयर ने घूस मांगा था. तीसरे किस्त की भुगतान के लिए लगातार पैसे की मांग की जा रही थी. परेशान होकर लाभुक ने पूरे मामले की शिकायत पलामू प्रमंडलीय एसीबी से की थी.

     

     

     

    घूस की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने सबसे पहले सत्यापन किया. उसके बाद गुरुवार को पकड़ने के लिए ट्रेप लगाया गया. गुरुवार को लाभुक ने जैसे ही मेदिनीनगर निगम के कार्यालय में सिटी मैनेजर अनिल उरांव को रुपए दिए, इस दौरान सर्वेयर राकेश कुमार ने भी घूस की रकम ली. एसीबी ने कार्रवाई करते हुए घूस के पैसे के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

     

     

    गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम दोनों को कार्यालय ले गई. जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद दोनों का मेडिकल टेस्ट करवा कर न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही जा रही है. आवास योजना का लाभुक एजाजुल अंसारी मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के चैनपुर इलाके का रहने वाला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त संदीप बक्शी के अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से स्वीकृत योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा के निमित्त बैठक का आयोजन
    Next Article MP: प्रियंका ने मोहनखेड़ा तीर्थ में टेका माथा: कहा एमपी में 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए क्यों नहीं पहुंची ED

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.