Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आवास प्लस योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का हुआ समापन
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति समस्तीपुर

    आवास प्लस योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का हुआ समापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आवास प्लस योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का हुआ समापन
    23 से 27 सितंबर तक पंचायतों में हुई बैठक, लाभार्थियों की सूची की होगी जांच
    खोदावंदपुर/बेगूसराय। आवास प्लस योजना के क्रियान्वयन को लेकर खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा का 27 सितंबर को समापन हो गया. 23 से 27 सितंबर तक आयोजित ग्राम सभाओं में वर्ष 2024 के आवास प्लस योजना के संभावित लाभार्थियों की सूची का अनुमोदन किया गया. इस संबंध में बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि पंचायत स्तर से अनुमोदित लाभार्थियों की सूची की गहन जांच-पड़ताल के बाद इसे अंतिम रूप दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि सूची में पूर्व में आवास योजना का लाभ ले चुके लोगों, सरकारी नौकरी में कार्यरत आवेदकों तथा पहले से पक्का मकान रखने वाले लोगों को चिन्हित कर अपात्र नामों को हटाया जायेगा. बीडीओ ने बताया कि वर्ष 2024 में आवास प्लस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. ऑनलाइन आवेदन के कारण एक ही व्यक्ति का नाम सूची में दो बार दर्ज होने की बात भी सामने आ रही है. ऐसे मामलों की जांच कर सूची को दुरुस्त किया जायेगा. उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की सूची का धरातल पर सर्वेक्षण कराया जायेगा. सर्वेक्षण के दौरान सरकारी नौकरी वाले, पूर्व से पक्का मकान रखने वाले तथा पूर्व में आवास योजना का लाभ ले चुके लोगों को चिह्नित किया जायेगा. इसके बाद पात्र लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर विभागीय पोर्टल पर अपलोड करते हुए वरीय अधिकारियों को भेजी जायेगी. वरीय अधिकारियों की स्वीकृति मिलने के बाद योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएचसी में इलाज कराने पहुंचे युवक की साइकिल चोरी।प्रखंड कार्यालय परिसर में घटना।सीसीटीवी कैमरा लगाने
    Next Article शहीद भगत सिंह की 130वीं जयंती मनाई गई। बीहट। यदुनंदन। वारदोली शताब्दी समारोह समिति के बैनर तले शहीद

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम कामगार कांग्रेस कमेटी का विस्तार

    September 28, 2026

    हरमू में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख, भाजपा ने की गिरफ्तारी की मांग

    September 28, 2026

    हर धड़कन की बेहतर देखभाल: टीएमएच की हृदय चिकित्सा में निरंतर प्रगति

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम कामगार कांग्रेस कमेटी का विस्तार

    हरमू में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख, भाजपा ने की गिरफ्तारी की मांग

    हर धड़कन की बेहतर देखभाल: टीएमएच की हृदय चिकित्सा में निरंतर प्रगति

    वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, अभय सिंह बोले- जनता के जनादेश का सम्मान करे कांग्रेस

    महाराष्ट्र एफडीए में खुली लूट! सांसद संजय राउत बोले- होटल वालों को डराकर अब वसूल रहे लाखों रुपये

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के उत्थान पर 4 अक्टूबर को सेमिनार

    हड़ताल टली है, सवाल अभी बाकी हैं

    विधायक की पहल और उत्तरी जिला परिषद की अनुशंसा से तेलियाडीह में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर

    पाकिस्तान के बेतूके सवालः भारत केे सटीक जबाव

    बच्चों की बस सेवा पर कब जागेगा शहर का नेतृत्व?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.