काम की बदौलत 65 प्लस का लक्ष्य आसान :- अप्पा राव
जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व वरीय उपाध्यक्ष अप्पा राव ने कहा कि 2019 का चुनाव विकास के नाम पर हो रहा है । इतिहास रचने वाले मुख्यमंत्री रघुवर दास के शासनकाल में शिक्षा एवं स्वास्थ के क्षेत्र में विकास हुआ है । वही नक्सलवाद झारखंड में अंतिम सांस गिन रहा है । पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की जनता यह जानती है कि उनका विधायक कैसा हो ?
लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है सभी चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन जनता एक बार फिर से भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास को उनकी काम की बदौलत वोट देकर कमल खिलाएगी ।
उन्होंने यह भी कहा कि मैं हजारीबाग एवं धनबाद के विस्तारक के रूप में काम करने का मौका मिला। गांव गांव और खेत खलियान में घूमे और झारखंड सरकार के काम को नजदीक से देखने का मौका मिला जो कार्य 70 साल में नहीं हो पाया वह रघुवर सरकार ने मात्र 5 सालों में कर दिखाया । यह बात सिर्फ विधायक ही नहीं गांव के किसानों ने कहा है कि रघुवर सरकार ने वो कर दिखाया जो 70 साल में किसी ने नहीं किया ।
