कदमा की रहने वाली महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर हुई 10 लख रुपए की ठगी, अब ठगों द्वारा मिल रही है जान से मारने की धमकी।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अमन ओझा
जमशेदपुर के कोर्ट में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगों ने कदमा के ग्रीन पार्क बस्ती की रहने वाली बबली देवी नामक महिला से 10 लख रुपए की धोखाधड़ी की गई। जिसे लेकर पीड़ित महिला बबली देवी ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने एसएसपी को जानकारी देते हुए बताया कि 2022 के अगस्त महीने में सरस्वती देवगम नामक महिला बबली देवी के घर आई और बोली कि उनकी पहुंच झारखंड के बड़े मंत्री से है। वह उसकी बेटी को कोर्ट में चपरासी का नौकरी लगवाने मे मदद कर सकती है। उनकी बातों में बबली देवी आ गई और वह उन्हें पहले ₹75000 दी फिर धीरे-धीरे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 10 लख रुपए ले लिए गए। उसके बाद जब चपरासी का रिजल्ट आया तो लिस्ट में बबली देवी की पुत्री का नाम नहीं दिया हुआ था।
इसके बाद बबली देवी द्वारा सरस्वती देवगम को कई बार फोन करने पर झूठा बहाना करते हुए टाल दिया गया। दबाव बनाने पर सरस्वती देवगम ने 10 लख रुपए का चेक आइसीआइसीआइ बैंक के नाम से दिया जो की 12 फरवरी 2024 को बाउंस हो गया। उसकी सूचना बबली देवी ने सरस्वती को दी और कोर्ट में केस कर दिया।
इसके पश्चात सरस्वती देवगम द्वारा बबली देवी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिसे लेकर पूरा परिवार डरा सहमा है एवं भाई का माहौल बना हुआ है। परिवार की सुरक्षा को लेकर बबली देवी द्वारा एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई गई।

