Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का होगा आयोजन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, कहा- एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को मिलेगी मजबूती
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का होगा आयोजन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, कहा- एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को मिलेगी मजबूती

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का होगा आयोजन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, कहा- एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को मिलेगी मजबूती

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने रविवार को बिस्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माय भारत (MY Bharat) के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएँ आयोजित कर रहा है। जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और देश की एकता को और मजबूत बनाना है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण” के विजन से प्रेरित है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला उपाध्यक्ष सह अभियान के जिला संयोजक संजीव सिन्हा, सह संयोजक अमरजीत सिंह राजा एवं कृष्णकांत राय मौजूद रहे।

     

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत महतो ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला स्तरीय पदयात्राएँ आयोजित होंगी जिसमें जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में 3 दिन 8-10 किमी की पदयात्रा होगी। पदयात्रा से पूर्व स्कूल-कॉलेजों में निबंध, वाद-विवाद, संगोष्ठी और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम होंगे। इसमें युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, स्वदेशी मेला और “गर्व से स्वदेशी” संकल्प दिलवाया जाएगा। साथ ही, योग शिविर, हेल्थ कैंप और स्वच्छता अभियान भी आयोजित होंगे। पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रमाणपत्र वितरण किया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि अभियान में 6 अक्टूबर 2025 को मंत्रालय द्वारा “सरदार@150 यूनिटी मार्च” की शुरुआत की गई है, जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है। जिस तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल ने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया था, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। सांसद विद्युत महतो ने बताया कि इस अभियान के तहत युवाओं को “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प से जोड़ने का आह्वान किया गया है। माय भारत के डिजिटल चरण की शुरुआत केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की है, जिसमें सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन और सरदार@150 यंग लीडर प्रोग्राम शामिल है। इस कार्यक्रम के 150 विजेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

     

    अभियान के प्रमुख चरणों की जानकारी देते हुए सांसद विद्युत महतो ने कहा की राष्ट्रीय पदयात्रा (26 नवंबर से 6 दिसंबर 2025) में 152 किमी लंबी यात्रा करमसद (पटेल जी का जन्मस्थान) से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक निकाली जाएगी। रास्ते के गाँवों में सामाजिक विकास कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक आयोजन और हर शाम “सरदार गाथा” के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

     

    सांसद श्री महतो ने लौहनगरी जमशेदपुर के युवाओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में योगदान दें। उन्होंने बताया कि सभी पंजीकरण MY Bharat पोर्टल (https://mybharat.gov.in/pages/unity_march) पर किए जा रहे हैं।

     

    सांसद विद्युत महतो ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस एकता की नींव रखी थी, उसी को आज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक है, यह पदयात्रा इसी दिशा में एक प्रयास है।

    कहा- एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को मिलेगी मजबूती जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का होगा आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन एवं सेवा भारती ने बच्चों संग दीपोत्सव मनाया
    Next Article साकची महालक्ष्मी मंदिर में अयोध्या की तर्ज पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.