Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कमजोर कहानी पर जबरदस्त एक्शन फिल्म- क्रैक
    Headlines सिनेमा

    कमजोर कहानी पर जबरदस्त एक्शन फिल्म- क्रैक

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कमजोर कहानी पर जबरदस्त एक्शन फिल्म- क्रैक
    पर्दे पर : 23 फरवरी, 2024
    डायरेक्टर : आदित्य दत्त
    संगीत : तनिष्क बागची, मिथुन, विक्रम मॉन्ट्रोस
    कलाकार : विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही, एमी जैक्सन
    शैली : एक्शन ड्रामा

    विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ये एक फुल एक्शन फिल्म है जिसमें अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन ने अहम भूमिका निभाई है. ‘क्रैक’ फिल्म की जान सिर्फ और सिर्फ विद्युम जामवाल हैं. उनके आलावा इस फिल्म में देखने लायक कुछ भी नहीं है. अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल के फाइट सीक्वेंस से फिल्म में तड़का लगाने की कोशिश की गई है. विद्युत जामवाल की क्रैक ठीक-ठाक है. इसे बार तो देखा जा सकता है. फर्स्ट हाफ में एक एक्शन सीक्वेंस के अलावा ऐसा कुछ भी नहीं है जो इम्प्रेसिव हो. सेकंड हाफ में भी यही होता है. दो प्रमुख एक्शन सीक्वेंस आकर्षक हैं. फिल्म में विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल का शर्टलेस होकर फाइट करना शानदार लगता है.

     

     

     

    कहानी- सिद्धू (विद्युत जामवाल) जो मुंबई के स्लम एरिया से आता है. वह अंडरग्राउंड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप Maidaan में पार्टिसिपेट करना चाहता है, लेकिन जब उसे ये मौका मिलता है तो उसे देव (अर्जुन रामपाल) के काले कारनामों का पता चल जाता है, जो पूरे गेम को कंट्रोल करता है. अब सिद्धू किस तरह देव के बुरे कामों का पर्दाफाश कर पाता है कि नहीं ये जानने के लिए आपको थिएटर का रुख करना पड़ेगा. एमी जैक्शन ने पुलिस ऑफिसर पैट्रिका नोवाक की भूमिका निभाई है. वहीं, नोरा फतेही Maidaan की सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर बनी हैं, जो सिद्धू का साथ देती है.

     

     

    एक्शन की बात करें तो इस फिल्म में विद्युत खुद को चुनौती देते हुए अपने एक्शन लेवल को अलग सीमा पर ले गए हैं. उन्होंने जो एक्शन और स्टंट फिल्म में दिखाए है वह असाधारण है. आज तक हम सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों के एक्शन की बात करते आये है लेकिन इस फिल्म के बाद अब हिंदी फिल्म के एक्शन की चर्चा भी हर जगह होगी. फिल्म में ट्रेन से विमान, बाइक से नंगे पैरों की लड़ाई तक हर जगह ऐसे ऐसे हैरान कर देने वाले स्टंट है कि आपको स्टंट देखने के लिए फिल्म को दोबारा देखने का मन करेगा.

     

     

    अर्जुन रामपाल विलेन देव के रोल में छा गए हैं. उन्हें अपने रोल को संजीदगी के साथ निभाया है. नोरा फतेही को फिल्म में अच्छा स्पेस टाइम मिला है, लेकिन वह अपनी एक्टिंग से दिल नहीं जीत पाती हैं. वहीं, एमी जैक्सन की एक्टिंग से ज्यादा अच्छा उनका एक्शन लगता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमय के साथ-साथ बदल गया किसान आंदोलनों का स्वरूप
    Next Article UP: स्वामीप्रसाद ने किया नई पार्टी का ऐलान, कहा I.N.D.I. गठबंधन को करेगें मजबूत

    Related Posts

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    July 3, 2026

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    July 3, 2026

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस: पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्लास्टिक का कहर

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.