Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UP: स्वामीप्रसाद ने किया नई पार्टी का ऐलान, कहा I.N.D.I. गठबंधन को करेगें मजबूत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    UP: स्वामीप्रसाद ने किया नई पार्टी का ऐलान, कहा I.N.D.I. गठबंधन को करेगें मजबूत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    UP: स्वामीप्रसाद ने किया नई पार्टी का ऐलान, कहा I.N.D.I. गठबंधन को करेगें मजबूत
    लखनऊ. उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के ठीक पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी छोडऩे के कुछ दिनों बाद नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी लॉन्च की. राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) की शुरुआत मौर्य द्वारा अपनी एमएलसी सीट से इस्तीफा देने व समाजवादी पार्टी के साथ अपना संबंध समाप्त करने के कुछ दिनों बाद हुई.

     

     

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम भाजपा को हटाने के लिए I.N.D.I. गठबंधन को मजबूत करेंगे. हम उनके नेताओं से बात करेंगे. यह सुनिश्चित करने के लिए कि भाजपा की हार हो, मैं जरूरत पडऩे पर हर तरह का बलिदान देने को तैयार हूं. स्वामी प्रसाद मौर्य ने दो दिन पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व उत्तर प्रदेश विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया. अखिलेश यादव को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिला. लेकिन 12 फरवरी को हमारी बातचीत और 13 फरवरी को मेरे राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफे के बाद मुझसे किसी भी तरह की बातचीत की पहल नहीं की गई. जिसके कारण मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.

     

     

    उन्होंने पत्र को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया. उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति को लिखे एक अलग पत्र में मौर्य ने कहा कि मैं विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के सदस्य के रूप में चुना गया था. जैसे मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है नैतिकता के आधार पर एमएलसी विधान परिषद सदस्य के पद से भी इस्तीफा दे रहा हूं. इससे पहले 13 फरवरी को मौर्य ने नेतृत्व पर उनके साथ भेदभाव करने व रामचरितमानस और अयोध्या मंदिर अभिषेक समारोह पर उनके विवादास्पद बयानों पर उनका बचाव नहीं करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के महासचिव पद से अपना इस्तीफा दे दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकमजोर कहानी पर जबरदस्त एक्शन फिल्म- क्रैक
    Next Article संयुक्त किसान मोर्चा का देशभर में प्रदर्शन: किसान की मौत के विरोध में आज ब्लैक डे का ऐलान

    Related Posts

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    July 3, 2026

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    July 3, 2026

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस: पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्लास्टिक का कहर

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.