पंचायत निर्वाचन (आम) 2022 के लिए मतदाता सूची निर्माण के लिए निर्धारित अवधि में कुल 681 दावा आपत्ति प्राप्त हुए, निर्धारित तिथि दिनांक 14.02.2022 को दावा आपत्ति का निष्पादन करते हुए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा – श्री जावेद अनवर इदरीसी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जामताड़ा।
पंचायत निर्वाचन (आम) 2022 के लिए मतदाता सूची निर्माण के लिए दावा आपत्ति का समय पूर्व निष्पादन से संबंधित जानकारी आज दिनांक 11.02.2022 को जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री जावेद अनवर इदरीसी द्वारा दी गई।
जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत निर्वाचन से संबंधित मतदाता सूची का प्रारूप 31.01.2022 को प्रकाशित किया गया था एवं 10.02.2022 तक दावा आपत्ति प्राप्त किए गए जिसमे कुल 681 दावा आपत्ति प्राप्त हुए।
जिसका निष्पादन करते हुए निर्धारित तिथि दिनांक 14.02.2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

