- टांगराईन स्कूल में सबर परिवार के सदस्यों को सरकारी योजना से जोड़ने हेतु लगा विशेष केंप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका 23 जून – पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में मुखिया असित सरदार के दिशा निर्देश पर आदिम जनजाति सवर परिवारों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने एवं संबंधित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया।
उक्त कैंप में विद्युत विभाग जादूगोड़ा के प्रकाश कुमार सिंह, वन विभाग के नवीन कुमार झा ,कल्याण विभाग के सुखलाल हेंब्रम, सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन विभाग के कौशिक कुमार दे, आधार में वारियर हांसदा, उद्योग विभाग के तरफ से उदय दास, एवं चिकित्सा विभाग के तरफ से पूनम विश्वकर्मा ,अवधेश प्रसाद, लक्ष्मण मुरमू, देवाशीष कुमार भगत आदि उपस्थित थे। सबर परिवारों को कैंप तक लाने एवं उन्हें सहयोग करने के लिए सामाजिक संस्था युवा के घासीराम हेंब्रम, अरूप कुमार मंडल,खेलाराम मार्डी, चंद्रकला मुंडा की मुख्य भूमिका रही।
कैंप पर देखा गया कि ज्यादा सबर परिवार के सदस्यों में आधार कार्ड वोटर कार्ड नहीं रहने के कारण वे सरकारी सुविधा से वंचित हो रहे हैं।
कैंप पंचायत के मुखिया असित सरदार , सचिव सत्यजीत मुखर्जी के देखरेख एवं सामाजिक कार्यकर्ता उज्वल कुमार मंडल, विश्वनाथ माझी, व सहायक शिक्षकों के सहयोग में सम्पन्न हुई।

