Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के अध्यक्षता में SAAMAR अभियान अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त के अध्यक्षता में SAAMAR अभियान अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उपायुक्त के अध्यक्षता में SAAMAR अभियान अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

    अभियान के तहत कुपोषित बच्चों एवं एनीमिया पीड़ित महिलाओं को किया जाएगा चिन्हित-

    कुपोषण मुक्त राज्य बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता, अपनी अपनी जवाबदेही तय कर अभियान को सफल बनायें पदाधिकारी- उपायुक्त

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता में समर अभियान के सफल संचालन हेतु सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों के उपस्थिति में एक दिवसीय उन्मुखिकरण कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त नें कहा कि इस 1000 दिवसीय अभियान के अन्तर्गत अति गंभीर कुपोषण (Severe acute malnourished-SAM) से ग्रसित बच्चों, गंभीर एनीमिया से पीड़ित बच्चे, किशोरियों, युवतियां, धात्री माता एवं गर्भवती महिलाओं की पहचान की जायेगी।

     

     

     

    इन चिन्हित लोगो को उनके निकटमत आंगनबाड़ी केन्द्रो पर जांच की जायेगी और फिर अंततः कुपोषण (Severe acute malnourished – SAM) से ग्रसित बच्चों, गंभीर अनीमिया से पीड़ित बच्चे, किशोरियों, युवतियां, धात्री माता एवं गर्भवती महिलाओं का उपचार करवाया जायेगा । यह स्क्रीनिंग की प्रक्रिया प्रत्येक तीन माह पर दोहरायी जायेगी। उपायुक्त नें अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने के निदेश दिए। उपायुक्त नें कहा जिला को कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त करने की दिशा में कार्य करना है। इसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में शत प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार उपलब्ध करायें। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों का नियमित वजन माप करायें एवं कुपोषित, अतिकुपोषित बच्चों का सूची तैयार कर नजदीकी एमटीसी में ससमय भर्ती सुनिश्चित करायें। उपायुक्त नें कहा ऐसे सभी घर जहां पर कुपोषण एवं अनीमिया से ग्रसित बच्चों, किशोरियों, युवतियाँ, धात्री माता एवं गर्भवती महिलाएं होती है, उन्हें सरकार के विभिन्न विभागों के ऐसे कार्यक्रमों से जोड़ा जायेगा जिनका कुपोषण निवारण पर प्रत्यक्ष या परोक्ष प्रभाव होता है। इसके अतिरिक्त उपायुक्त नें कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतू सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करे, पदाधिकारी अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर अपनी जवाबदेही पर कार्य करेंगे साथ ही सभी सम्बन्धित डेटा पोर्टल पर ससमय अपलोड करे ताकि अभियान की गतिविधियों का नियमित मोनेटरिंग किया जा सके।

     

     

     

    इस दौरान उपायुक्त नें कार्यक्रम के सफल संचालन हेतू जिला एवं प्रखंड स्तर पर टीम गठित करने, प्रखंड स्तर पर कार्य योजना निर्धारित कर कार्य करने तथा अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निदेश दिए।

    बैठक के दौरान समर अभियान अन्तर्गत चिन्हित सैम, मैम, एनीमिक सस्पेक्टेड केस वाले लाभुकों को यथोचित लाभ प्रदान कराने के निमित्त नया कार्यप्रणाली तैयार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही इससे संबंधित कर्मियों का प्रखंडवार कैलेंडर तैयार कर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा सस्पेक्टेड केस की पहचान कर उनका ससमय उपचार कराया जा सके और जिले से कुपोषण एवं एनीमिया को जड़ से खत्म किया जा सके।

    मास्टर ट्रेनर्स अजय कुमार झारखंड राज्य पोषण मिशन द्वारा उपस्थित सभी MOIC, महिला पर्यवेक्षिका एवं उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को समर अभियान के संबंध में संपूर्ण विवरणी एवं प्रशिक्षण दिया गया।

    उक्त कार्यशाला में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, सिविल सर्जन डॉक्टर अजय सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जितेंद्र सिन्हा, DPM JSLPS, सभी MOIC, सभी CDPO, सभी महिला प्रवेक्षिका एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articlejamshedpur :तार कंपनी में 13.32% बोनस समझौता हुआ
    Next Article दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में मना हथिनी रजनी का 14 वां जन्मदिन

    Related Posts

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.