Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मधुश्री महतो के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मधुश्री महतो के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 26, 2024Updated:November 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरायकेला:मधुश्री महतो के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही सरायकेला- खरसावां जिला परिषद के कुल 12 सदस्यों ने उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए उपायुक्त व उप विकास आयुक्त से मुलाकात की और नए सिरे से उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर ज्ञापन सौंपा. जिला परिषद सदस्यों ने सौंपे ज्ञापन में कहा है कि काफी उम्मीद के साथ मधुश्री महतो को उपाध्यक्ष के लिए समर्थन देकर उपाध्यक्ष पद पर चयन किया था, परंतु क्षेत्र के विकास कार्य के लिए कोई सहयोग नहीं मिला.

     

     

    उनकी कार्यशैली से सभी सदस्य नाराज हैं, इसलिए अपना समर्थन वापस ले रहे हैं. जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने कहा कि मधुश्री महतो को उपाध्यक्ष पद से मुक्त कराकर दूसरे किसी सदस्य को उपाध्यक्ष पद पर नियम अनुसार चयन किया जाए. उपायुक्त व उप विकास आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद जिला परिषद सदस्य गम्हरिया शंभू मंडल ने कहा कि जिले में कुल 17 सदस्य निर्वाचित हैं. एक अध्यक्ष व एक उपाध्यक्ष का चयन किया गया है

     

     

    तथा ढाई साल से क्षेत्र की जनता के लिए कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष मधुश्री महतो अपने क्षेत्र में भ्रमण नहीं करती हैं, केवल उद्घाटन और शिलान्यास कर भाग जाती हैं. इससे विकास कार्य जिस गति से होना चाहिए था उस गति से नहीं हो पा रहा है, जिससे जनता नाराज है. उन्होंने कहा कि कुछ कार्यों को लेकर उनके पति द्वारा जिला परिषद सदस्यों को धमकाया जाता है, यह भी नियम के विपरीत है.

     

     

    शंभू मंडल ने कहा कि कुल 12 सदस्यों द्वारा उपायुक्त व उप विकास आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है और सभी सदस्य उनसे समर्थन वापस ले रहे हैं. उन्होंने उपायुक्त व उप विकास आयुक्त से कहा है कि नियम अनुसार उपाध्यक्ष पद का चयन करने की कार्रवाई प्रारंभ की जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीआरएम सीकेपी ने डीआरएम कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की दिलाई शपथ
    Next Article भाजपा को आत्ममंथन करने की जरूरत है आदिवासी वोट हमसे क्यों छिटक गया है

    Related Posts

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.