Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित आदर्श आचार संहिता संबंधी विषयों पर चुनाव अवधि में किये जाने वाले कार्यों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित आदर्श आचार संहिता संबंधी विषयों पर चुनाव अवधि में किये जाने वाले कार्यों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित आदर्श आचार संहिता संबंधी विषयों पर चुनाव अवधि में किये जाने वाले कार्यों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक संपन्न

    ◼️मतदान प्रतिशत बढ़ाने में शत प्रतिशत वोटिंग हेतु उप विकास आयुक्त ने मतदाताओं के बीच वोटर्स अवेयरनेस को बढ़ावा देने हेतु किया अपील

    आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित आदर्श आचार संहिता संबंधी विषयों पर चुनाव अवधि में किये जाने वाले कार्यों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर आज दिनांक 14.03.2024 को वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आहूत किया गया।

     

     

     

    बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने आदर्श आचार संहिता को लेकर चुनाव के दौरान किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि चुनावों की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी तथा सभी होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर तत्काल प्रभाव से हटाए जाना अत्यंत जरूरी है।

    उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होते ही सभी सरकारी भवनों और परिसरों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, झंडे और राजनीतिक नेताओं के फोटोयुक्त कैलेंडर एवं अन्य प्रचार सामग्री 24 घंटे के भीतर, विभिन्न सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड और दीवारों आदि से 48 घंटे के भीतर और विभिन्न निजी परिसरों से 72 घंटे में हटानी होंगी। अगर किसी व्यक्ति ने अपने निजी परिसर में अपनी सहमति से यह सामग्री लगवाई है तो इस संबंध में उससे लिखित अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा सरकारी वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी राजनीतिक नेताओं के फोटो तुरंत हटा दिए जाएंगे।

    उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के अलावा अन्य सभी संबंधित से अपने-अपने विभागों, परिसरों और कार्यक्षेत्रों में लगी सामग्री की सूची अभी से ही तैयार कर लेने का अनुरोध किया, ताकि चुनाव की घोषणा होते ही इन्हें तुरंत हटाया जा सके।

     

     

     

    इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी को बेहतर समन्वय बनाकर मतदाताओं के बीच अवेयरनेस फैलाने का अपील किया। वहीं अधिकारियों को स्वीप के माध्यम से वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने का निर्देश दिया गया।

    वहीं इस दौरान पीपीटी प्रजेनेटेंशन के माध्यम से इस संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वहीं आदर्श आचार संहिता को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के द्वारा भी जानकारी प्रदान किया गया।

    वहीं बैठक के क्रम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के द्वारा भी आपसी समन्वय से वोटर्स को वोट के प्रति जागरूक करने में सहयोग देने की सहमति दी गई।

     

     

     

    इनकी रही उपस्थिति

    इस मौके पर नोडल पदाधिकारी मीडिया/एमसीएमसी कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती रश्मि सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती ममता मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नारायणपुर, करमाटांड़, फतेहपुर, अंचल अधिकारी नारायणपुर, कुंडहित सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को के आज़ाद मार्केट और खड़ंगाझार बाज़ार में सनातन उत्सव समिति ने चलाया स्टिकर अभियान, कहा- “जो राम को लाये हैं, हम उनको लायेंगे”
    Next Article जमशेदपुर से कैब एग्रीगेटर SUGGAA The Honest Taxi की शुरुआत, शहर वासियों को मिलेगी लाभ

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.