Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेयजल योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक।
    Headlines Uncategorized झारखंड रांची

    पेयजल योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक।

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेयजल योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक।

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

     

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई । उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन – ग्रामीण में अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई । जल जीवन मिशन की समीक्षा में शहरी एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की गई । उप विकास आयुक्त द्वारा बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना को जून माह तक पूर्ण करते हुए पेयजलापूर्ति शुरू करने का निदेश दिया गया । बोड़ाम-पटमदा वृहद जलापूर्ति योजना में पाइपलाइन बिछाने के कार्य को गति देते हुए एक माह में कार्य पूर्ण कर शुरू करने का निदेश दिया गया ।

    वहीं गुड़ाबांदा वृहद जलापूर्ति योजना में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा किए जा रहे अड़चन पर उप विकास आयुक्त ने अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कार्य शुरू कराने की बात कही तथा दोबारा कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निदेश दिया गया । इस योजना से लगभग 70 गांव के लोग लाभान्वित होंगे । बागबेड़ा हाउसिंग कॉलेनी में अवैध पेयजल कनेक्शन के विरूद्ध अभियान चलाते हुए कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया । इस संबंध में ग्राम जल स्वच्छता समिति के साथ बैठक कर पेयजल आपूर्ति को नियमित रूप से संचालित करने, बेहतर रखरखाव एवं नियमित जल शुल्क का कलेक्शन करते हुए पेयजल पहुंचाने का निर्देश दिया गया ।

    ओडीएफ प्लस गांव के प्रमाणीकरण में अपेक्षित प्रगति लायें, शौचालय का उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करें

    उप विकास आयुक्त द्वारा जिला में निर्धारित लक्ष्य 1640 गांव को दिसंबर 2025 तक ओडीएफ प्लस गांव घोषित किए जाने का निदेश दिया गया । उन्होने कहा कि ओडीएफ प्लस गांव के प्रमाणीकरण में तेजी लायें साथ ही ठोस एवं तरल कचड़ा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को विशेष रूप से जागरूक करे । कुल 46 पंयाचतों में प्लास्टिक कचड़ा पृथक्करण शेड का निर्माण किया गया है, ग्राम जल संवच्छता समिति के माध्यम से प्लास्टिक कचड़ा पृथक्करण शेड का संचालन सुनिश्चित कराते हुए कचड़ा का उचित निपटान हेतु निर्देशित किया गया । दो सोख्ता गड्ढा शौचालय का निर्माण हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता लाने की बात कही गई। योग्य लाभुकों द्वारा शौचालय बनाने के उपरांत विभाग द्वारा 12 हजार रू. की प्रोत्साहन राशि का भुगतान लाभुक के खाते में डीबीटी किया जाएगा ।

    बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर श्री सुनील कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल आदित्यपुर श्री सुमित कुमार, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक एसएलडब्लूएम, जिला समन्वयक आईईसी, जिला समन्वयक एमआईएस, प्रखड समन्वयक पेयजल तथा अन्य संबंधित उपस्थित थे ।

     

    पेयजल योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहितकू हरिमंदिर में तीन ( 17_ 19 अप्रैल) दिवसीय हरिनाम संकीर्तन शुरू
    Next Article कलयुगी सास या परिस्थिति की मारी बेचारी सास

    Related Posts

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    June 23, 2026

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    June 23, 2026

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.