Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर अंतर्विभागीय सहभागिता एवं जिला समन्वय समिति के गठन हेतु उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर अंतर्विभागीय सहभागिता एवं जिला समन्वय समिति के गठन हेतु उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर अंतर्विभागीय सहभागिता एवं जिला समन्वय समिति के गठन हेतु उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक संपन्न

    अंतर्विभागीय समन्वय एवं जागरूकता से ही फाइलेरिया का जड़ से उन्मूलन संभव हो सकेगा – उप विकास आयुक्त*

    टी बी उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर भी हुई समीक्षा

    राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2022 तक जामताड़ा में फाइलेरिया अभियान (एमडीए) का संचालन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर अंतर्विभागीय सहभागिता एवं जिला समन्वय समिति के गठन हेतु आज दिनांक 01.11.2022 को समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति का गठन किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से जिला को फाइलेरिया से मुक्त किया जा सकता है, उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को इस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए माइक्रोप्लान बनाएं एवं उन्हें उपलब्ध कराएं। साथ ही फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार हेतु फ्लैक्स होर्डिंग, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार अनिवार्य रूप से करवाएं। उन्होंने कहा कि लोगों में फाइलेरिया और अधिक न फैले इसके लिए सभी को दवा का सेवन कराया जाएगा।

    वहीं उप विकास आयुक्त द्वारा बैठक के दौरान एमडीए कार्यक्रम की सफलता हुए विभागीय स्तर पर जारी गाइडलाइन के अनुसार दवा सेवन हेतु बूथ का चयन, दवा सेवन के उपरांत निगरानी सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    वहीं बैठक के दौरान टी बी उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर भी समीक्षा की गई एवं इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अभिषेक श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ एसके मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, डीटीओ डॉ डी सी मुंशी, जिला समाज कल्याण पराधिकारी श्रीमती सविता कुमारी,डीपीएम संगीता लुसी बाला एक्का, मलेरिया इंस्पेक्टर रीना कुमारी, DPC गौरव कुमार, डीपीपीएम संजीत कुमार,सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपद्म भूषण डॉ जेजे ईरानी जी ने टाटा कंपनी के साथ-साथ जमशेदपुर के विकास में बेहतरीन योगदान दिया: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.