Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सपरिवार विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी का दर्शन एवं आशीर्वाद लेने हेतु आमंत्रित किया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को माता रानी की प्रतिमा एवं चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा समितियों द्वारा त्योहार के लिए की गई तैयारियों की जानकारी से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा के दौरान पूजा समितियों द्वारा प्रशासन को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। पूजा समितियां पर्व के दौरान प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर दुर्गा पूजा संपन्न कराएं।

     

     

    इस अवसर पर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के श्री अजीत सहाय, श्री चंचल चटर्जी, श्री जय सिंह यादव, श्री कृष्ण मोहन सिंह, श्री राजन बर्मन, श्री अशोक यादव, श्री कमलेश यादव, श्री उज्जवल तिवारी, श्री विनोद सिंह, श्री संजय सिन्हा गोपू, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के श्री मुनचुन राय, श्री अशोक चौधरी, श्री सुनील यादव, श्री बंटी यादव, श्री टी०के० मुखर्जी, श्री वीरेंद्र प्रसाद, श्री रमेश गुप्ता, श्री राजेंद्र सिंह श्री राजेश ठाकुर, श्री राकेश सिंह, औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के श्री वेद प्रकाश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articlejamshedpur :ऐटक के प्रदेश सचिव अम्बुज ठाकुर के प्रयास से सभी मजदूरों को मिला ग्रेजुएटी
    Next Article चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कमी तो कई है परंतु मुख्य समस्या ऑक्सीजन प्लांट एवं जनरेटर की

    Related Posts

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    June 17, 2026

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.