Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा में मानवता शर्मसार : एंबुलेंस के अभाव में पिता ने झोले में उठाया चार वर्षीय बेटे का शव, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चाईबासा में मानवता शर्मसार : एंबुलेंस के अभाव में पिता ने झोले में उठाया चार वर्षीय बेटे का शव, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा में मानवता शर्मसार : एंबुलेंस के अभाव में पिता ने झोले में उठाया चार वर्षीय बेटे का शव, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चाईबासा।
    कोल्हान क्षेत्र में अक्सर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर “हेमंत है तो हिम्मत है” का नारा दिया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर पेश की है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत चाईबासा सदर अस्पताल से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक गरीब पिता को अपने चार वर्षीय बेटे का शव झोले में भरकर घर ले जाना पड़ा।
    जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी प्रखंड के बालजोड़ी गांव निवासी डिम्बा चातोम्बा अपने चार साल के बेटे को दो दिन पूर्व इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को मासूम बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद पिता ने शव को गांव ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से एंबुलेंस की मांग की, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद उसे एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई।
    आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर डिम्बा चातोम्बा के पास शव ले जाने के लिए न तो कोई साधन था और न ही पैसे। मजबूरी में उसने अपने बेटे के शव को एक झोले (थैले) में रखा और चाईबासा सदर अस्पताल से नोवामुंडी प्रखंड के बालजोड़ी गांव तक का सफर तय किया।
    इस अमानवीय घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली, पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। लोगों ने राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पीड़ित पिता के पास पैसे या पहुंच होती, तो उसे एंबुलेंस जरूर मिल जाती, लेकिन गरीब होने की कीमत उसे अपने बच्चे का शव झोले में ढोकर चुकानी पड़ी।
    यह घटना राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी दावों की सच्चाई को उजागर करती है, जहां जरूरतमंद और गरीबों को आज भी बुनियादी सुविधाएं तक नसीब नहीं हो पा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरमेश सोनी का असामयिक निधन वास्तु विहार बारीडीह में शोक की लहर
    Next Article पुलिस पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख़्मी!

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.