Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुड़मी समाज की ओर से ‘डहरे टुसु’ परब का भव्य आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कुड़मी समाज की ओर से ‘डहरे टुसु’ परब का भव्य आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुड़मी समाज की ओर से ‘डहरे टुसु’ परब का भव्य आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।कुड़मी समाज की ओर से झारखंड की प्राचीन परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से रविवार को ‘डहरे टुसु’ परब का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ गम्हरिया स्थित शहीद सांसद सुनील महतो की समाधि स्थल से किया गया जिसका नेतृत्व कूड़मी समाज के नेता बादल महतो और विजय महतो कर रहे थे। इस दौरान सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था जिससे पूरा इलाका झारखंडी रंग में रंगा नजर आया। इस मौके पर हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-मांदर और कुरमाली लोकगीतों की धुन पर झूम रहे थे। इस मौके पर आयोजक बादल महतो और विजय महतो ने बताया कि डहरे टुसू केवल एक उत्सव ही नहीं बल्कि झारखंडी सभ्यता और यहां की पहचान को बचाने का एक सशक्त आंदोलन भी है। बताया कि यह परंपरा खेत खलिहानो से निकल कर अब शहरों की ओर बढ़ रही है जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए आवश्यक है। यह पर्व नई फसल के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। इस मौके पर आयोजित रैली गम्हरिया से प्रारंभ हुई जिसका समापन साकची आम बगान में हुआ।

    कुड़मी समाज की ओर से ‘डहरे टुसु’ परब का भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूमिज शिक्षक संघ पोटका का वानभोज सह मिलन समारोह संपन्न
    Next Article इन्दौर की जल-त्रासदी और प्रशासनिक लापरवाही का नंगा चेहरा -ललित गर्ग-

    Related Posts

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    July 11, 2026

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    July 11, 2026

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    संजय राउत का बड़ा खुलासा: पिंपरी-चिंचवड में 400 करोड़ की लूट का आरोप

    कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा सवाल: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्यों चुप हैं?

    जादूगोड़ा में सवालों के घेरे में ‘चाय वाला करोड़पति’: संपत्ति की जांच की मांग

    जमशेदपुर में चंद्रावती नगर परडीह बस्ती पार्क निर्माण: विधायक सरयू राय की नई पहल

    सरायकेला पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

    रंभा कॉलेज: हीपकीडो स्वर्ण विजेता सम्मानित, अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक

    पोटका प्रखंड में मलेरिया का प्रकोप: मुखिया ने नेल्सन ग्लोबल से की मच्छरदानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.