Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं स्वर्गीय सुनील महतो की जयंती पर रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं स्वर्गीय सुनील महतो की जयंती पर रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं स्वर्गीय सुनील महतो की जयंती पर रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एवं ढिशुम गुरु जी के सपने फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज बर्मा माइंस क्लब हाउस में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं शहीद नेता स्वर्गीय सुनील महतो की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों एवं योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं स्वर्गीय सुनील महतो ने झारखंड की पहचान, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया, और उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

    रक्तदान शिविर के माध्यम से समाजसेवा का संदेश देते हुए आयोजकों ने लगभग 300 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा है। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं झामुमो कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा की।

    महावीर मुर्मू कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे कार्यक्रमों से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

    इस अवसर पर बड़ी संख्या में झामुमो नेता, फाउंडेशन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह सफल और प्रेरणादायी रहा।

    स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं स्वर्गीय सुनील महतो की जयंती पर रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleठगे और छले गए ग्रामीणों के पक्ष में सांसद और विधायक आगे आकर रोके स्थानांतरण- विकास सिंह
    Next Article दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर अध्यक्ष को समर्पित हुई पुस्तक “बाबा-ए-झारखण्ड: शिबू सोरेन दानिश्वरों की नजर में”

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.