Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय संस्कृति की झलक: करीम सिटी कॉलेज में पारंपरिक वेशभूषा का शानदार प्रदर्शन
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भारतीय संस्कृति की झलक: करीम सिटी कॉलेज में पारंपरिक वेशभूषा का शानदार प्रदर्शन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय संस्कृति की झलक: करीम सिटी कॉलेज में पारंपरिक वेशभूषा का शानदार प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर  करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट द्वारा कम्यूनल हार्मनी वीक 2025 के अवसर पर बुधवार को भव्य “ट्रेडिशनल वॉक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़ ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक धरोहर को समझने और उसे संजोकर रखने पर जोर दिया।

    इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आले अली तथा NSS को-ऑर्डिनेटर सैयद साजिद परवेज़ भी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    प्रतिभागियों ने सोलो और डुएट दोनों श्रेणियों में हिस्सा लिया

    सोलो श्रेणी में विद्यार्थियों ने विभिन्न भारतीय राज्यों की पारंपरिक पोशाकों का प्रदर्शन किया। डुएट श्रेणी में राज्य विशेष की विवाहिक वेशभूषा को प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

    कार्यक्रम का मूल्यांकन विशेष आमंत्रित जजों द्वारा किया गया

    प्रिया खे़स तारन्नुम अमीन आतिफ हबीब, जो “जमशेदपुर वाला” के रूप में प्रसिद्ध है जजों ने प्रतिभागियों की वेशभूषा, प्रस्तुति, आत्मविश्वास और राज्य-विशेष ज्ञान के आधार पर अंक दिए। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने NSS टीम और प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना की तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत बनाते हैं कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं में उत्साह और आनंद देखने को मिला।

    भारतीय संस्कृति की झलक: करीम सिटी कॉलेज में पारंपरिक वेशभूषा का शानदार प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीबीएमएस कॉलेज में राष्ट्रीय गान के साथ डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती कार्यक्रम सम्पन्न
    Next Article डॉ. शुभेंदु महतो ने पूर्वी सिंहभूम में झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और पेंशन जारी करने की मांग की

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.