बिरसा मुंडा खेल एवम सामाजिक विकास संस्थान के एक प्रतिनिधि मंडल ने रोड मरम्मत के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
जमशेदपुर : आज दिनांक 20 मई, को बिरसा मुंडा खेल एवम सामाजिक विकास संस्थान की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल ने जमशेदपुर उपायुक्त को मानगो, एम जी एम थाना अंतर्गत देवघर पंचायत भवन से लेकर आरवीएस कॉलेज तक 2.7 किलोमीटर रोड मरम्मत करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन में झारखण्ड सरकार के मुख्य मंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से ये आग्रह किया गया है कि उक्त रोड की मरम्मत जल्द से जल्द कराया जाय। इस रोड पर स्थित आरवीएस कॉलेज एवम अन्य स्कूल होने के कारण आवागमन ज्यादा है और अक्सर छोटी मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है। इससे पूर्व भी संस्था के द्वारा माननीय सांसद, जिला परिषद, जिला ग्रामीण पथ निर्माण विभाग, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, माननीय विधायक एवम उपायुक्त महोदय को ज्ञापन दिया गया था
लेकिन अब तक इस मामले में कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई। प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे प्रहलाद गोप, जादव दत्ता, ठाकुर राकेश बिहारी, दुलाल चंद्र दत्ता, शिव प्रकाश पाण्डे, सोना राम मुर्मू एवम नंद गोप आदि।

