Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाकुंभ जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक व्यक्ति की मौत, 18 घायल
    Headlines उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

    महाकुंभ जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक व्यक्ति की मौत, 18 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाकुंभ जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक व्यक्ति की मौत, 18 घायल

    गौरेला : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस के बुधवार को छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर बसे खैरझिटी गांव के पास बस सुबह लगभग सात बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 18 अन्य घायल हो गए।

     

     

    उन्होंने बताया कि घटना के बाद अनूपपुर जिले (मध्य प्रदेश) और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले (छत्तीसगढ़) के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जा रही थी और वह खैरझिटी गांव के करीब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

     

     

    उन्होंने बताया कि बस के खलासी की दुर्घटना में मौत हो गई तथा 18 अन्य लोग घायल हो गए।

    अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अनूपपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्याम भक्तों ने लगाई संगम में डुबकी
    Next Article राष्ट्रीय राजधानी में बारिश का अलर्ट, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Related Posts

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    October 25, 2026

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    October 25, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    एक व्हाट्सएप चैट,स्क्रीनशॉट हत्या का आरोप और सुप्रीम कोर्ट का फैसला! -हत्या के केस में फैसले ने बढ़ा

    सीबीआई की बड़ी कार्रवाई! मुंबई की कंपनी पर ₹212 करोड़ का बैंक फ्रॉड केस, डायरेक्टर्स के घरों पर छापे

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कान्हु मुर्मू

    *फल दुकान में घुसा पुट्टी लदा ट्रक, पेड़ से टकराकर रुका

    मधुआबेड़ा में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की तैयारियां पूरी

    जादूगोड़ा में पहली बार विजया मिलन समारोह, सभी पूजा समितियां सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.