Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय बालक / बालिका कुश्ती प्रतियोगिता और फेडरेशन कप सीनियर पुरुष /महिला कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय बालक / बालिका कुश्ती प्रतियोगिता और फेडरेशन कप सीनियर पुरुष /महिला कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ◆ *_मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय बालक / बालिका कुश्ती प्रतियोगिता और फेडरेशन कप सीनियर पुरुष /महिला कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया_*
    ========================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने पहलवानों से कहा -आप के प्रदर्शन से देश का नाम पूरी दुनिया में गौरव से लिया जाएगा।_*
    ========================
    ◆ *_मुख्यमंत्री बोले- खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का लगातार कर रहे हैं प्रयास_*
    ======================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष आयोजित अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले झारखंड के पहलवानों को सम्मानित किया_*
    ========================
    ,● *_”खेल” सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है_*
    *_श्री हेमन्त सोरेन_*
    *_मुख्यमंत्री_*

    राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में “खेल” शामिल है । यहां खेलों के लिए उचित माहौल हो। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और दिखाने का मौका मिले । इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं ।मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में अंडर-17 सब जूनियर बालक /बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता और फेडरेशन कप सीनियर पुरुष /महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए ये बातें कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्हें आगे बढ़ने का हर संभव मौका मिले, इस दिशा में सरकार योजनाएं बना रही हैं।

    *हुनर और दमखम दिखाने का है बेहतरीन मौका*

    मुख्यमंत्री ने देश भर से आए पहलवानों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आपको इस प्रतियोगिता में अपना हुनर और दमखम दिखाने का पूरा मौका मिलेगा ।आने वाला समय आपका है ।मुझे पूरा विश्वास है कि आप के प्रदर्शन से देश का नाम पूरी दुनिया में गौरव से लिया जाएगा।

    *राज्य में खेलों में काफी संभावनाएं, खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों में काफी संभावनाएं हैं । यहां खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है । यहां की कई खिलाड़ियों ने हॉकी और फुटबॉल समेत कई अन्य खेलों में अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन किया है। विशेषकर, यहां के सुदूर ग्रामीण इलाकों से कई खेल प्रतिभाएं निकली हैं, जिन्होंने राज्य और देश का प्रतिनिधित्व किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यहां की लड़कियां खेलों में काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं और अपने खेल से हम सभी का मान सम्मान बढ़ाती आ रही हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए खेल विभाग को सभी निर्देश दे दिए गए हैं। खिलाड़ियों को किसी तरह की कोई कमी नहीं हो, इस दिशा में सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं।

    *कोरोना के दौर में भी पूरी सतर्कता के साथ खेलों से जुड़े आयोजन हुए*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो सालों के दौरान कोविड-19 महामारी की वजह से खेलों से जुड़े कई आयोजन प्रभावित हुए। ऐसी विकट एवं विषम परिस्थितियों में सरकार के द्वारा पूरे बचाव, सावधानी और सतर्कता तथा कोविड- प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कुछ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । सरकार की यही कोशिश है कि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का पूरा मौका मिलना चाहिए और इन्हें सरकार के द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

    *सम्मानित किए गए झारखंड के उभरते हुए पहलवान*

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष दिसंबर में आयोजित अंडर -15 राष्ट्रीय बालक / बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले झारखंड के पहलवानों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

    *_इस अवसर पर खेल विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल, खेल निदेशक श्री जीशान कमर और झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री भोला नाथ सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।_*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनर्गल मुद्दों को उठाने बजाय क्षेत्र के विकास पर ध्यान दें सरयू राय
    Next Article टैम्पू और ठेला के टक्कर में ठेला चालक घायल ठेला हुआ क्षति ग्रस्त

    Related Posts

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.